Breaking News
Home / Uncategorized / कुरुक्षेत्र की सड़कों पर पहलगाम हमले के विरोध में जनमानस का विरोध

कुरुक्षेत्र की सड़कों पर पहलगाम हमले के विरोध में जनमानस का विरोध

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल: पहलगाम मैं हुआ आतंकी हमला जो देश के लिए एक दिल दहला देने वाला हादसा है | इस हादसे ने आमजन को हिला कर रख दिया उसी पहलगाम के आतंकी हमले के विरोध में आज पूरा कुरुक्षेत्र एकजुट नजर आया और विरोध स्वरूप व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा । दुकानदारों, आम नागरिकों और संत समाज ने सामूहिक रूप से हमले की कड़ी निंदा करते हुए भारत सरकार से इस षड्यंत्र के पीछे बैठे पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने की मांग की। इस मौके पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द ने विशेष पूजा-अर्चना कर देशवासियों से एकता और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने विदेशी आक्रमणकारी शक्तियों के खिलाफ देशवासियों को एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान भी किया।कुरुक्षेत्र की सड़कों पर जनता का आक्रोश और विरोध साफ नजर आ रहा था। लोग हाथों में तिरंगा लेकर नारेबाजी कर रहे थे और पहलगाम हमले के दोषियों को पकड़ने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे। स्थानीय प्रशासन ने भी शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी, ताकि विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। कुरुक्षेत्र ने आज एकजुटता का परिचय देते हुए देशभक्ति और आतंक के खिलाफ मजबूत संदेश दिया।

कुरुक्षेत्र की सड़कों पर पहलगाम हमले के विरोध में प्रदर्शन करते आमजन

About Pankaj Arora

Check Also

सम्पत्ति कर पर ब्याज माफी की छूट के लिए 8 दिन शेष, छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे निगम के काउंटर

करनाल 23 दिसम्बर। नगर निगम के सम्पत्ति कर बकायादारों के लिए एकमुश्त बकाया राशि जमा करवाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *