Breaking News
Home / Health / पहलगाम के शहीदों की याद में लगाया रक्तदान शिविर, 30 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

पहलगाम के शहीदों की याद में लगाया रक्तदान शिविर, 30 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । सर्व समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा सेक्टर 17 स्थित कुरुक्षेत्र ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर को पहलगाम में मारे गए पर्यटकों के नाम समर्पित किया गया। उस्सी दोरान शिविर में 30 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर शहीद पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी । इसके साथ संस्था के प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर सैनी ने लोगों से अपील की कि जैसा हम सब लहू का रंग एक है, ऐसे हम सब भारतवासी भी एक है, हमे मिलजुलकर रहना होगा। जिससे हमारे देश को तोड़ने वाली ताकतें अपने मकसद में सफल ना हो सके और कहा की यहीं सच्ची श्रद्धांजलि उन शहीदों के प्रति होगी। यह एकत्रित किया गया रक्त जरूरतमंद लोगों को दिया जाएगा। और संस्था के प्रदेश प्रवक्ता तरुण ने बताया है कि सर्व समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा यह 458वां रक्तदान शिविर है। उसके उपरान्त शिविर में रक्तदाताओं ने रक्तदान कर पहलगाम शहीदों को याद किया और भारत सरकार से इस कृत्य में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग रखी। और इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सबने अपनी महतवपूर्ण भूमिका निभाई । शिविर में  नरेश ढींगढा,  काकू,  नरेन्द्र सिंह,  उमाकांत, जगदीश, मनदीप, कुलदीप, संजय, राजेश, राहुल, हर्ष, माया राम, ओम प्रकाश, विकास, पूर्ण नेगी, विनय कुमार, संजय नेगी आदि रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

 

 

 

शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता।

About Pankaj Arora

Check Also

धर्मनगरी में नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा : नीतीश अग्रवाल

कुरुक्षेत्र 26 अप्रैलः कुरुक्षेत्र के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल शनिवार को मीडिया से पहली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *