Breaking News
Home / Kurukshetra / सरकार देगी पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब — साहिल सुधा 27 अप्रैल सुबह 9 बजे सेक्टर 17 के सामने दी जाएगी भावभिनी श्रद्घाजंलि

सरकार देगी पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब — साहिल सुधा 27 अप्रैल सुबह 9 बजे सेक्टर 17 के सामने दी जाएगी भावभिनी श्रद्घाजंलि

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल ।  जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष साहिल सुधा ने कहा कि  पहलगाम में हुए आतंकी हमले का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देगी। अब आतंकवादियों और पाकिस्तान को सबक सिखाने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना के बाद सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में पांच ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। इसके अलावा भी और कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादियों ने बेहद ही कायराना तरीके से हमला किया है जोकि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, आतंकवादियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बुजदिल और घिनौने कृत्य को अंजाम देने वालों पर कार्रवाई होगी, क्योंकि केंद्र की मोदी सरकार अपराध के सख्त खिलाफ है। यह हमला ना केवल निर्दोष पर्यटकों के जीवन पर हमला है, बल्कि कश्मीर में शांति व सामान्य स्थिति की कोशिशों पर भी एक गंभीर चुनौती है।
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद देश ने पाकिस्तान का पानी बंद कर दिया। अब पाकिस्तान मां- मां कहकर रोता रहेगा। पाकिस्तान की अंदरूनी हालात बहुत खराब है, वहां की सरकार को भारत के साथ अच्छा संबंध बनाकर देश के विकास के लिए कार्य करना चाहिए था, लेकिन पाकिस्तान ऐसा ना करके गुंडागर्दी करते हुए लगातार आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है और छोटी-छोटी हरकतें करने से बाज नहीं आता। अब पाकिस्तान को कड़ा जवाब देने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि देश ऐसे कठिन समय में एकजुट है और आतंकवाद से डरने या झुकने वाला नहीं है।  उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के प्रति कल सुबह 9 बजे सेक्टर 17 के सामने श्रद्घाजंलि दी जाएगी। और भाजपा के सभी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं और युवा साथियों से आह्वïन किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर जम्मु कश्मीर के पहलगाम में हुए मारे गए निर्दोष पर्यटकों को अपनी भावभिनी श्रद्घाजंलि दे।

आक्रोश पर्दशन करते हुए आमजन और साहिल सुधा

About Pankaj Arora

Check Also

धर्मनगरी में नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा : नीतीश अग्रवाल

कुरुक्षेत्र 26 अप्रैलः कुरुक्षेत्र के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल शनिवार को मीडिया से पहली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *