Breaking News
Home / Kurukshetra / राष्ट्र प्रेम मंच ने आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

राष्ट्र प्रेम मंच ने आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

आतंकवाद की सोच को ही जड़ से खत्म करने के लिए पूरे राष्ट्र को एकजुट होना होगा : विजय कुमार सैनी

कुरुक्षेत्र, 26 अप्रैल।  पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की निर्मम हत्या की गई। इस को लेकर राष्ट्र प्रेम  मंच के सदस्यों ने कड़े शब्दों में निंदा की। आतंकवादियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्र प्रेम मंच के सदस्यों ने उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन उपायुक्त कार्यालय अधीक्षक गीता सैनी को सौंपा गया। राष्ट्र प्रेम मंच के सदस्य विजय कुमार सैनी ने कहा कि मंच इस घटना की कड़ी निंदा करता है और शहीदों तथा मारे गए निर्दोश नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद की सोच को ही जड़ से खत्म करने के लिए पूरे राष्ट्र को एकजुट होना होगा। ज्ञापन में प्रधानमंत्री से मांग कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को सख्त सजा दी जाए। आतंकवाद को समर्थन देने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। मृतकों के परिवारों को आर्थिक व सामाजिक सहायता प्रदान की जाए। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाए। ज्ञापन से पूर्व जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। विजय कुमार सैनी संयोजक राष्ट्रीय प्रेम मंच ने कहा कि यह हमला मात्र एक आतंकी हमला नहीं, बल्कि मानवता की हत्या है तथा मानवता के हत्यारों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म के लोगो को उनका धर्म पूछकर मारना स्पष्ट तौर पर हिंदू विरोधी हरकत है, जिसे बर्दास्त नहीं ,देश अब और हिंसा सहन नहीं करेगा तथा इस दिशा में केंद्र सरकार को सख्ती से मजबूत कदम उठाने की जरूरत है। इस अवसर पर विजय कुमार सैनी संयोजक राष्ट्रीय प्रेम मंच, गुलशन कुमार वरिष्ठ अधिवक्ता, रणबीर सिंह नंबरदार खैरी जिला प्रधान कुरुक्षेत्र, गुरविंद्र सिंह सैनी के अलावा अन्य मौजिज व्यक्ति मौजूद थे।

ज्ञापन सौंपते राष्ट्र पे्रम मंच के सदस्य विजय कुमार सैनी व अन्य।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *