Breaking News
Home / Uncategorized / 12021 किसानों ने करवाया कृषि भूमि का पंजीकरण: बेदी

12021 किसानों ने करवाया कृषि भूमि का पंजीकरण: बेदी

शाहाबाद मारकंडा, 24 फरवरी : रविवार को प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने शाहाबाद के शहीद उधम सिंह भवन में खंड के किसानों के साथ प्रधानमंत्री सम्माननिधि योजना का उत्तरप्रदेश के गोरखपुर से शुभारंभ कार्यक्रम एल.ई.डी के माध्यम से देखा। कार्यक्रम में पहुंचने पर खंड  कृषि अधिकारी डॉक्टर बलवंत सिंह व सहायक गन्ना विकास अधिकारी डॉ. राजबीर सिंह ने बुके देकर राज्यमंत्री का स्वागत किया। राज्यमंत्री ने उपस्थिति को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस योजना के तहत हमारे खंड के 12021 किसानों का पंजीकरण किया गया है। किसानों के खाते में इसी माह पहली किश्त जल्द ही डाल दी जाएगी। राज्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों के हित में अनेकों जनहित योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना पूरे भारत में किसानों की मदद करने के लिए बहुत बड़ी योजना है। देश के इतिहास में किसानों का यह सबसे बड़ा सम्मान है। 2022 तक केंद्र व राज्य सरकारें किसानों की आय दोगुनी करने के लिए अनेकों जनहित योजनाएं चला रही है। अब किसानों को अपनी सूरजमुखी बेचने में कोई दिक्कत नहीं आएगी और इसका भुगतान सीधा किसान के खाते में जाएगा। भाजपा की सरकार ने 4 साल में सबसे ज्यादा गन्ने का दाम किसानों को दिया है। पिछले साल के गन्ने का किसानों का कोई भुगतान बकाया नहीं है। डा. राजबीर सिंह व डा. बलवंत सिंह ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान आयकर दाता नहीं होना चाहिए।  उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिस किसान के नाम 5 एकड़ से कम कृषि भूमि नाम है और वह खेती का कार्य करता है। केंद्र व राज्य सरकार में सरकारी सेवारत कर्मचारी चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी को छोडकर अन्य कर्मचारी तथा जिनकी मासिक पैंशन 10 हजार से अधिक है उनको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा तथा भारत में किसी भी संवैधानिक पद पर आसीन न हो। उन्होने कहा कि जो पेशेवर डाक्टर, इंजीनियर, एडवोकेट तथा सी.ए. इत्यादि न हो। उन किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये 2 हजार की तीन किस्तों में भुगतान किया जाएगा। यह योजना दिसंबर 2018 से लागू हो गई है। जिसकी प्रथम किस्त 2 हजार रुपए मास मार्च तक किसान के खाते में जमा हो जाएगी। उन्होंने सभी किसानों से अनुरोध किया है कि वह अपनी कृषि भूमि का पंजीकरण इंतखाफ खतौनी लेकर कृषि पोर्टल में करवा ले। इसके लिए किसान को अपना आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो प्रति जमा करवानी अनिवार्य है। पंजीकरण ना करवाने वाले किसान को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।  इस अवसर पर कृषि विकास अधिकारी डा. तेजबीर सिंह, संदीप कुमार, कुलदीप सिंह, समय सिंह, संतोष कुमार, शम्मी गहलोत, जगदीप सांगवान ठोल, विक्रम अटवान, पूर्व चेयरमैन राजबीर दाऊमाजरा, वाईस चेयरमैन रिंकू चहल खरींडवा, सरपंच मलकीत सिंह ढकाला तथा सरपंच जंगबीर सिह मोहनपुर सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *