Breaking News
Home / Events / 20 अगस्त को करनाल जिले के गांव कारसा में प्रवेश करेगी मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा

20 अगस्त को करनाल जिले के गांव कारसा में प्रवेश करेगी मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा

करनाल 16 अगस्त मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा 20 अगस्त को करनाल जिले के गाँव कारसा में प्रवेश करेगी जिसके लिए ग्रामीणों में काफी उत्साह है और यात्रा का भव्य स्वागत करने की तैयारी की जा रही है। स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने कहा कि पार्टी द्वारा कारसा गांव में इस यात्रा का स्वागत करने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। पिछले कई दिनों से वे इस यात्रा को यादगार बनाने के लिए हल्के के गाँवों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने आज गाँव बराना में लोगों को इस यात्रा के स्वागत हेतु बढ़चढ़ कर कारसा में पहुंचने की अपील की।
उन्होंने कहा की आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कारसा में मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया जाएगा इसके बाद यह यात्रा निगदू गांव में पहुंचेगी और 22 अगस्त को इंद्री के रास्ते से फिर करनाल में प्रवेश करेगी। यह यात्रा करनाल के सभी विधानसभाओं में जाएगी जहां पर यात्रा का ग्रामीणों, समाजसेवियों व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

बराना गाँव के पंचायत भवन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए सुभाष चंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के सुयोग्य नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार बेहतर काम कर रही है। हर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य बिना किसी भेदभाव के किये जा रहे हैं। यही कारण है की दिनों दिन आम जनता का भरपूर समर्थन भाजपा को मिल रहा है। इस मौके पर अमिष बुटाना, सागर बरानी, विकास, प्रवीण, सुखदेव कांगड़ा, रविंद्र वर्मा, नवजोत संधू , राजबीर सिंह , डॉ संजय , कुलविंदर चीमा , सुभाष त्रेहन व नरेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *