करनाल 22 दिसम्बर, जिला खाद्य अधिकारी एवं नियंत्रक कुशल पाल बूरा ने बताया कि 24 दिसम्बर को उपभोक्ताओं की जागरूकता के लिए उपभोक्ता दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दिन जिले के सभी केन्द्रों पर उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए एक कैम्प लगाया जाएगा और उपभोक्ताओं को जानकारी दी जाएगी कि जो भी सामान खरीदें उसका पक्का बिल जरूर लें ताकि किसी भी प्रकार की ठग्गी या धोखे से बचा जा सके। यदि कोई दुकानदार बिल मांगने पर बिल नहीं देता तो उसकी शिकायत जिला खाद्य अधिकारी एवं नियंत्रक के कार्यालय में दी जा सकती है।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India