Breaking News
Home / Social / 2500 लोगों ने लिया पक्षियों को दाना-पानी डालने का प्रण

2500 लोगों ने लिया पक्षियों को दाना-पानी डालने का प्रण

कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित डेरा सच्चा सौदा के पिपली नामचर्चा घर में साध संगत संगत ने पक्षियों को रोजाना दाना व पानी रखने का प्रण लिया। इस मौके पर जिले भर से साध संगत ने शिरकत की। डेरा सच्चा सौदा की ओर से पक्षियों के दाने व पानी के लिए 2500 मिट्टी व प्लास्टिक के कसोरे साध संगत में वितरीत किए गए। इन कसोरों को ये लोग अपनी छतों व पेड़ों पर बांधेंगें, जिससे पक्षियों को पानी व दाना मिलता रहे। वहीं साध संगत ने इन कसोरों में रोजाना पानी भरने की भी शपथ ली। डेरा सच्चा सौदा के 45 मैंबर कमेटी के सदस्य विरेंद्र सिंह व जोगिंद्र ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा पहले से ही 134 मानवता भलाई के कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में प्रत्येक वर्ष साध संगत द्वारा पेड़ों व अपने घरों की छतों पर मिट्टी के कसोरे लगाते हैं, जिससे लुप्त होते पक्षियों को बचाया जा सके। रविवार को भी स्पेशल कसोरे बांधने के संदेश के लिए पिपली नामचर्चा घर में जिला स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में साध संगत पहुंची व साध संगत ने पक्षियों को बचाने का प्रण लिया। इस मौके पर 2500 मिट्टी व प्लास्टिक के कसोरे बांटे गए। इस मौके पर संदीप ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा की साध संगत पूर्णत: एकजुट है व एकजुट होकर ही मानवता भलाई के कार्यों में लगातार भाग ले रही है।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *