करनाल, 7 फरवरी : एडीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिला करनाल की 382 ग्राम पंचायतो में अनुदान राशि पर सोलर स्ट्रीट लाईटे लगाई जाएगी। यह लाईंटे नवीकरणीय उर्जा विभाग द्वारा अनुदान पर ग्राम पंचायतो में उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा एक स्ट्रीट लाईट का कुल मूल्य 12650/- निर्धारित किया गया है।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि प्रत्येक स्ट्रीट लाईट के लिए 4000 रू0 की सरकारी सब्सिड़ी तय की गई है। ग्राम पंचायतो को यह लाईटे सब्सिड़ी काटने के बाद 8650/- रू0 में मिलेगी। एडीसी ने यह स्पष्ट किया कि ग्राम पंचायते बाहर से किसी प्राइवेट कम्पनी द्वारा पंचायतो में यह स्ट्रीट लाईटे नहीं लगवा पाएगी।
ग्राम पंचायते प्रस्ताव देकर बीडीपीओ कार्यालय के माध्यम से कर सकेगी आवेदन
एडीसी निशांत यादव ने बताया कि ग्राम पंचायते स्ट्रीट लाइटे लगवाने हेतू ग्राम पंचायते प्रस्ताव डालकर सम्बन्धित खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी के माध्यम से आवेदन कर सकेगी। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र के साथ ग्राम पंचायत अनुसार जितनी भी स्ट्रीट लाईटे लगवाई जानी है, उनका ड्राफ्ट अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में जमा करवाना होगा।
Post Now India Post Now India