Breaking News
Home / Uncategorized / 4 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में बनाए 793 मतदान केन्द्र:फुलिया

4 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में बनाए 793 मतदान केन्द्र:फुलिया

कुरुक्षेत्र 4 फरवरी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रोंं में लोकसभा आम चुनाव-2019 के लिए 793 मतदान केन्द्र बनाए गए है। इन सभी मतदान केन्द्रों पर 31 जनवरी 2019 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन भी कर दिया गया है। इन सभी मतदान केन्द्रों पर 14 व 15 फरवरी को विशेष कैम्प लगाकर मतदाता सूचियों को आमजन के अवलोकन के लिए रखा जाएगा।
उपायुक्त ने आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि जिला के चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचि 2019 का अंतिम प्रकाशन 31 जनवरी 2019 को कर दिया गया है। इसी मतदाता सूचि के आधार पर निकट भविष्य में लोकसभा आम चुनाव 2019 होने है। इन सभी सूचियों में मतदाता अपना नाम व अन्य विवरण अपने क्षेत्र की मतदाता सूचि में चैक कर ले, यदि किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूचि में शामिल नहीं है अथवा किसी कारणवश मतदाता सूचि से उसका नाम विलुप्त हो गया है तो वह अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्र पर बीएलओ के पास फार्म नम्बर 6 या भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट एनवीएसपीडाटईन पर ऑनलाईन आवेदन कर सकता है। इतना ही नहीं वोट से सम्बन्धित कोई भी जानकारी जिला के टोल फ्री नम्बर 1950 पर भी प्राप्त की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि केवल मतदाता पहचान पत्र का मतदाता के पास होना इस बात का प्रमाण नहीं है कि उसका नाम मतदाता सूचि में दर्ज है। सभी राजनैतिक दलों से भी बार-बार अनुरोध किया जा रहा है कि वह अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से मतदाता सूचि का अवलोकन करवाए और यदि किसी प्रकार की कोई त्रुटि या सुझाव है तो इस सम्बन्ध में क्षेत्र के बीएलओ या जिला निर्वाचन कार्यालय में सूचित करे ताकि गलती को समय पर ठीक किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि 14 व 15 फरवरी को लगने वाले विशेष कैम्प में अपने-अपने क्षेत्र में ग्राम सचिवों, पटवारियों और नगर पालिका के कर्मचारी अधिक से अधिक से प्रचार-प्रसार करे ताकि आमजन शिविरों का फायदा उठाकर अपना नाम मतदाता सूचि में चैक कर सके।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *