Breaking News
Home / Uncategorized / 43 गांवों के 115 अति संवेदनशील बूथों पर रहेगी पुलिस की पैनी निगाहें

43 गांवों के 115 अति संवेदनशील बूथों पर रहेगी पुलिस की पैनी निगाहें

कुरुक्षेत्र 10 अप्रैल। लोकसभा चुनावों में जिला कुरुक्षेत्र की 4 विधानसभाओं के 43 गांवों में 115 बूथों को अति संवेदनशील और 79 गांवों में 137 बूथों को संवेदनशील की सूची में रखा गया है। इन तमाम अति संवेदनशील और संवेदनशील बूथों पर पुलिस की विशेष निगाहें रहेंगी। सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के लिए पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया को सभी बूथों की सूची भी भेजी है।
भारत चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव 2019 को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी के साथ-साथ तमाम नोडल आफिसर व अन्य अधिकारी पूरी मुस्तैदी के साथ तैयारियों में लगे हुए हैं। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने कहा कि जिला कुरुक्षेत्र की लाडवा, शाहाबाद, थानेसर व पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में 43 गांवों में 115 बूथ अति संवेदनशील और 79 गांवों में 137 बूथ संवेदनशील हैं। लाडवा में उमरी के बूथ नम्बर 189 से 194, मथाना में बूथ नम्बर 164 से 168, पिपली में बूथ नम्बर 178 से 185, बन गांव में 141 व 143, गांव बाखली में बूथ नम्बर 79 व 80, भूतमाजरा में 214, लोहारा में बूथ नम्बर 113 व 115, मेहरा गांव में 81 व 82, गांव खरकाली व मेहरा में बूथ नम्बर 83, गांव डंगाली में बूथ नम्बर 2, गांव सलीमपुर में बूथ नम्बर 3 अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। लाडवा विधानसभा क्षेत्र के गांव सोढी में बूथ नम्बर 197 संवेदनशील, किशनगढ़ में बूथ नम्बर 201, बाबैन में बूथ नम्बर 52 से 56, रामशरण माजरा में 49 से 51, मंगौली जाटान में 8 व 9, भगवानपुर में 71, गुढा में 37 व 38, बीड बडतौली में बूथ नम्बर 10, सुनारियां में 20, जैनपुर में बूथ नम्बर 209, निवारसी में 118 से 120, दुगारी में बूथ नम्बर 44 को संवेदनशील की सूची में रखा गया है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में अति संवेदनशील गांव नलवी में बूथ नम्बर 29 व 31, चडूनी में 138 व 139, खरींडवा में 131 से 134, काठवा में बूथ नम्बर 56, सलपानी कलां में 147 व 148, अजराना कलां में 142 से 145, शांतिनगर कुरड़ी में 24 व 26 बूथ नम्बर, मछरौली में बूथ नम्बर 135 को अति संवेदनशील की सूची में रखा गया है। इसके अलावा संवेदनशील गांव ठसका अली में बूथ नम्बर 10, ठौल गांव में 13 से 16, बिजड़पुर में बूथ नम्बर 49 व 50, अजराना खुर्द में बूथ नम्बर 54 व 55, धुराला में 179 व 181, लुखी में बूथ नम्बर 170 व 171, गांव चम्मुकलां में 19 से 20, जुरासी खुर्द में 48, सूढपुर में 152 से 153, धन्तौडी में 155 से 156 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है।
एसपी ने बताया कि थानेसर विधानसभा क्षेत्र में अति संवेदनशील गांव ज्योतिसर में बूथ नम्बर 28 से 31, ज्योतिसर व इन्दबडी का बूथ नम्बर 32, गांव अमीन में बूथ नम्बर 186 से 192 को अति संवेदनशील घोषित किया गया है, जबकि बाहरी गांव में बूथ नम्बर 33 से 35, शहर के विभिन्न वार्डो में बूथ नम्बर 36 से 46, बूथ नम्बर 47 व 48, बूथ नम्बर 79 से 87, गर्वनमेंट हाई स्कूल पलवल के बूथ नम्बर 137, खेड़ी ब्रहमणा के राजकीय प्राइमरी स्कूल में बूथ नम्बर 138 व 139, गांव मिर्जापुर में बूथ नम्बर 142 से 145, बारवा में बूथ नम्बर 160 व 161, किरमिच में बूथ नम्बर 175 से 180, गांव हथीरा में बूथ नम्बर 171 से 174, बारना गांव में बूथ नम्बर 162 से 166 , गांव घराडस्ी में 168 से 169 को संवेदनशील बूथों की नजर से देखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में अति सवेंदनशील बूथों में गांव कलसा में बूथ नम्बर 3 से 5, गांव जखवाला में बूथ नम्बर 8 व 9, गांव नैसी में बूथ नम्बर 11 व 12, गांव झांसा में बूथ नम्बर 30 से 34, गांव ठसका मीराजी में बूथ नम्बर 39 से 41, गांव जलबेहडा में बूथ नम्बर 42 व 43, गांव लोटनी में बूथ नम्बर 44, गांव बाखली में बूथ नम्बर 74 से 77, गांव तलहेडी में 87 व 88, गांव चनारहेडी में बूथ नम्बर 89 व 90, गावं कैंथला में 91 व 92, गांव भूस्तला में 96 व 97, गांव स्योनसर में 112 व 113, गांव रामगढ रोड में 114 व 115, गांव सारसा में 167 से 170 गांव थाना में 184 से 188, गांव गुमथला गढू में बूथ नम्बर 189 से 195 शामिल किए गए है। जबकि संवेदनशील बूथों की श्रेणी में इस्माईलाबाद में बूथ नम्बर 17 से 25, गांव मलिकपुर में 46 व 47, गांव भौरख में 48 से 51, गांव बोधनी में 54 से 56, गांव कराह साहिब में 60 व 61, गांव दीवाना में बूथ नम्बर 62 से 65, गांव ककराला गुजरान में बूथ नम्बर 66 व 67, गांव ईशाक में 71 से 73, गांव टीकरी में 84 व 85, पिपली माजरा में 95, गांव बीबीपुर कलां में बूथ नम्बर 99, गांव भौर सैंयदा में 155 व 156, गांव गढी रोडान में बूथ नम्बर 158, गांव लौहार माजरा में 159 व 160, गांव कमौदा में 162 व 163 तथा गांव खीजरपुरा में बूथ नम्बर 184 को शामिल किया गया है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *