Breaking News
Home / Events / 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक आयोजित होगा 84वें महायज्ञ

6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक आयोजित होगा 84वें महायज्ञ

कुरुक्षेत्र 31मार्च । जनकल्याण शिव शक्ति द्वार महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है |  धर्म जागरण के जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा ने छह अपै्रल से 14 अपै्रल तक चलने वाले इस महायज्ञ में यज्ञ सम्राट हरिओम महाराज के साथ साथ महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद महाराज 108 कुंडलीय श्रृंखला जनकल्याण शिव शक्ति महायज्ञ में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि सभी प्रांतों में 108 महायज्ञ करने का संकल्प लिया गया है। इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाला महायज्ञ 84वां महायज्ञ होगा। उन्होंने बताया कि मां मोक्षदायिनी गंगाधाम ट्रस्ट व सनातन धर्म मिशन के तत्वावधान में चैत्र नवरात्रे के अवसर पर आयोजित इस महायज्ञ में रोजाना हरिद्वार की तर्ज पर भव्य आरती आयोजित की जाएगी। महायज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यज्ञ से मनुष्य का जीवन मंगलमय बनता है। वहीं यज्ञ से संक्रामक रोग नष्ट होने के अलावा शत्रुओं पर विजय प्राप्त की जाती है। उन्होंने बताया कि यज्ञ से मनुष्य अरोग्य, विद्या, कीर्ति व यश को प्राप्त करता है।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *