कुरुक्षेत्र 27 मार्च उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से 31 मार्च 2019 को हरियाणा सर्विस कमीशन (एचसीएस)की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा सुबह 10 से 12 और सायं 3 से 5 बजे तक के 2 सत्रों में होगी। इस परीक्षा के लिए कुरुक्षेत्र में कुल 19 शिक्षण संस्थनों में 31 परीक्षा केन्द्र बनाएं गए है और इन परीक्षा केन्द्रों में 8873 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
उन्होंने आज यहां बातचीत करते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र में एचसीएस की परीक्षा के लिए नगराधीश कुरुक्षेत्र को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है और 12 परीक्षा केन्द्रों के लिए एसडीएम थानेसर, 10 परीक्षा केन्द्रों के लिए एसडीएम पिहोवा व 9 परीक्षा केन्द्रों के लिए जिला राजस्व अधिकारी को फ्लाईंग स्कवायड की जिम्मेवारी सौंपी गई है। इसके अलावा 9 अधिकारियों को डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है और 2 अधिकारियों को रिजर्व के रुप में डयूटी मैजिस्ट्रेट लगाया है। उन्होंने कहा कि सुबह के सत्र में 8 बजकर 30 मिनट और सायं के सत्र में 1 बजकर 30 मिनट पर सभी परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्रों पर पंहुचना सुनिश्चित करेंगे तथा 10 मिनट पहले परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करने दिया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के आदेशानुसार 31 मार्च को 2 सत्रों में एचसीएस की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह गंभीर है। इस परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी सम्पन्न करवाया जाना है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के लिए एचसीएस अधिकारी सतबीर कुण्डू और अमरदीप की डयूटी लगाई गई है, प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एजेसियों द्वारा सीसीटीवी कैमरे, जैमर और फ्रिकसिंग टीम नियुक्त की जाएगी। परीक्षा केन्द्र के अंदर एडमीट कार्ड और पहचान पत्र ले जाने की इजाजत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस महानिदेशक मनोज कुमार यादव के आदेशानुसार जिलों में आईपीएस और सीनियर एचपीएस अधिकारी को भी नियुक्त किया जाएगा। सभी परीक्षा केन्द्रों के आस-पास धारा 144 के आदेश जारी रहेंगे, हर परीक्षा केन्द्र पर महिला पुलिस सहित 10 पुलिस कर्मियों की नियुक्ती की जाएगी, ट्रैफिक व्यवस्था के लिए विशेष पुलिस बल निुयक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी डयूटी मैजिस्ट्रेट आपसी तालमेल के साथ परीक्षा को सुचारू रूप से सम्पन्न करवाएंगे।
परीक्षा केन्द्र में किन-किन वस्तुओं पर रहेगा प्रतिबंध
उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि एचसीएस की में परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्रों के अंदर किसी भी प्रकार के जेवरात जैसे गले का हार, चूडिय़ां, नैकलेस, हेयर पिन, चैन, मंगल सूत्र, अंगूठी, कानों की बालियां, पाजेब, ब्रेसलेट इत्यादि ले जाने पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा किसी भी धर्म से सम्बन्धित धार्मिक चिन्ह इत्यादि, बैग, हैंड बैग, पाउच, किसी भी प्रकार की घड़ी, पर्स, बैलेट, पानी की बोतल और किसी भी प्रकार के खाने के सामान को परीक्षा केन्द्र में ले जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी किताब, नोट बुक, लूस शीट, मोबाईल फोन, ब्लुटुथ, केलकुलेटर, टेबलेट और किसी प्रकार का इलैक्ट्रोनिक्स सामान ले जाने पर भी पूर्णत प्रतिबंध रहेगा।
Post Now India Post Now India