कुरुक्षेत्र, सभी को चाहिए कि वे अपने जन्मदिन और अन्य ख़ुशी के अवसर पर समाज सेवा के कार्य सम्पन्न करे न कि फ़िज़ूलख़र्ची या नशे इत्यादि में अपने पैसे को बर्बाद करे. इतना ही नहीं मंदिर मस्जिद और गुरुद्वारे में दान देने से अधिक अच्छा तो यह होगा कि वह किसी लाचार जरूरतमंद की सहायता कर दे. ये शब्द समाजसेवी दुष्यंत बक्शी एवं उनकी धर्मपत्नी सोनू रानी ने अपने बेटे लक्ष्य के 9वे जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंदों को भोजन वितरित करते हुए कहे.
आज उन्होंने हरियाणा पुलिस के जवानों द्वारा संचालित रोटी बैंक शाखा के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन कराया. रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र में उनके पधारने पर प्रधान सेवक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने अभिनन्दन किया और लक्ष्य को जन्मदिन पर एक स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए कहा कि नर सेवा से बड़ी कोई दूसरी सेवा नहीं है. उन्होंने कहा कि हमे पश्चिमी सभ्यता को छोड़कर अपने संस्कारों को नहीं भूलना चाहिए. सदा ही अच्छे कर्मों द्वारा समाज का हित करना चाहिए. इस अवसर पर सेना के कैप्टेन गुरमेल सिंह, सीन ऑफ़ क्राइम विशेषज्ञ कृष्ण कुमार, नरेश रानी, सोनू रानी, गीतांशी, दुष्यंत बक्शी और दुर्गा आदि उपस्थित रहे.
Post Now India Post Now India