Breaking News
Home / Gita Mahotsav / गीता मानव को मोक्ष व मुक्ति की प्रेरणा देता है – चेयरमैन दीपक छाबड़ा

गीता मानव को मोक्ष व मुक्ति की प्रेरणा देता है – चेयरमैन दीपक छाबड़ा

असंध 17 दिसम्बर, नगरपालिका असंध के चेयरमैन दीपक छाबड़ा ने कहा कि दुनिया में गीता ऐसा पवित्र ग्रंथ है जो मनुष्य को इच्छाओं से छुटकारा दिलाकर मोक्ष व मुक्ति की प्रेरणा देता है और मानव मात्र को काम, क्रोध, मोह, लोभ, अहंकार व झूठ जैसे अवगुणों के परिणामों का ज्ञान करवाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार नवजीत कौर बराड़ ने की।
चेयरमैन सोमवार को सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा द्वारा आयोजित खंड स्तरीय गीता जयंती समारोह के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, असंध में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का उद्देश्य प्रदेश में पवित्र ग्रंथ गीता का प्रचार-प्रसार करके प्रदेश की जनता को अपनी संस्कृति से रूबरू करवाना है। जिस क्षेत्र में केवल बड़ी-बड़ी मंजिलों को ही विकास मानते हैं उस क्षेत्र की जनता समय के अनुसार संस्कारों को भूल जाती है। विकास के लिए संस्कारों का होना महत्वपूर्ण है, इसे आगे बढ़ाने के लिए वर्तमान सरकार ने प्रदेश में खंड स्तर व जिला स्तर तथा कुरूक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती मनाने की शुरूआत की। सरकार की इस पहल से हर गांव, मोहल्ले व परिवार में बच्चों तक भी यह जानकारी मिल रही है कि गीता महोत्सव भी मनाया जाता है और इसके क्या मायने हैं, जबकि इससे पहले केवल यह महोत्सव औपचारिकता थी। पूरे विश्व के अंदर भारत की संस्कृति को सम्मान मिले, गीता जयंती को सरकार ने अन्य देशों में भी मनाने का निर्णय लिया।
उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि गीता केवल एक घर रखने की किताब नहीं बल्कि यह अध्ययन करके उसके सिद्धांत को अपने जीवन में अपनाने का साधन है। जो भी गीता का अध्ययन करेगा उसके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश होगा, गीता का हर शब्द मुसीबत का हल है, गीता में कर्म करने की शिक्षा दी गई है। गीता में नि:स्वार्थ भाव से आगे बढऩे की प्रेरणा दी गई है जिस भी मानव ने गीता की पे्ररणा को अपने जीवन में आत्मसात किया है वह कभी जीवन में असफल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि गीता केवल हिन्दू धर्म का ग्रंथ नहीं बल्कि सभी धर्मों का सार है। गीता को अपनाने से सभी धर्मों के बारे में जानकारी मिलती है। उन्होंने खंड स्तर पर गीता जयंती मनाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल श्याम लाल, पार्षद राम अवतार, महेन्द्र कुमार, प्राध्यापक गोविंद, दिनेश, सचिन, भीम सिंह, महिपाल, सुभाष चंद्र, किरणजीत व कविता सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

ब्रहमसरोवर के तट पर 17 दिनों में 42 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने उठाया महोत्सव का लुफ्त

कुरुक्षेत्र 23 दिसम्बर – अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 ने पर्यटकों की भीड़ जुटाने में एक नया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *