कुरुक्षेत्र 18 दिसम्बर (एस)- जयराम विद्यापीठ से गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा रवाना हुई जिसे भारत साधु समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से भव्य तथा विशाल शोभा यात्रानिकाली गई ।जिसमे रथ पर सवार संत महापुरुषों के साथ भव्य शोभा यात्रा में शामिल हुए। इस शोभा यात्रा भगवान श्री कृष्ण की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने बताया शोभा यात्रा में भगवान विष्णु का विराट स्वरूप, देवकी वासुदेव कारागार में, भगवान रामचंद्र द्वारा भगवान शंकर का पूजन, भगवान श्री विष्णु शेष शैया, राम लक्ष्मण तथा सीता गंगा पार करते हुए, राधा कृष्ण मयूर पंख में, नरसिंह अवतार, भगवान श्री कृष्ण माखन चुराते हुए इत्यादि झाँकियों को शामिल किया गया।
Post Now India Post Now India