Breaking News
Home / Gita Mahotsav / अफगानिस्तान के कलाकारों ने हरियाणवी लोक परिधानों के साथ रैम्प पर की कैटवाक

अफगानिस्तान के कलाकारों ने हरियाणवी लोक परिधानों के साथ रैम्प पर की कैटवाक

कुरुक्षेत्र, 18 दिसंबर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 में हरियाणवी पंडाल में पांचवे दिन सांस्कृतिक संध्या में अफगानिस्तान के कलाकारों ने हरियाणवी लोक परिधान में मंच पर जलवा बिखेरा। फैशन शो में 30 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर हरियाणवी संस्कृति के लोकपरिधानों की सतरंगी आभा को मंच पर बिखेरने का काम किया। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हरियाणवी लोक परिधानों का पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने प्रदर्शन कर प्रचार-प्रसार का काम किया। यह जानकारी कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड सांस्कृतिक समिति आयोजन के सदस्य डॉ. महासिंह पूनिया ने दी। उन्होंने बताया कि हरियाणवी फैशन शो में मुख्यातिथि फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर संजय सिंह थे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेन्द्र कलेर ने कलाकारों का हौसला बढ़ाने का काम किया। उन्होंने बताया कि हरियाणवी फैशन अफगानिस्तान के 3 कलाकारों ने टी-शर्ट, धोती, कोट-धोती के माध्यम से हरियाणवी लोक परिधानों को प्रदर्शित किया जबकि हरियाणा के अनेक कलाकारों ने हरियाणवी कुर्ती, घाघरा, धोती, पगड़ी, लैअह्, छायमा, सौंपली, स्टॉल के साथ-साथ हरियाणवी लोक परिधानों के विभिन्न स्वरूप प्रस्तुत किए। डॉ. पूनिया ने कहा कि हरियाणा के पारम्परिक लोक परिधानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नये स्वरूप मेें प्रस्तुत करने की आवश्यकता है ताकि हरियाणवी परिधान आधुनिक पीढ़ी अपना सके। इसी दृश्य को मध्यनजर रखते हुए यह हरियाणवी लोक परिधान एवं फैशन शो का आयोजन किया गया। इस फैशन शो में हरियाणा के परिधानों के अनेक स्वरूपों के जलवे रैम्प पर देखने को मिले। उपस्थित भीड़ एवं दर्शकों ने हरियाणवी लोक परिधानों की तालियां बजाकर तारीफ की। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक डॉ. पूनिया ने अपनी टीम के सभी सदस्यों सुमित, डॉ. प्रवीन, डॉ. आबिद, राजेश, हरिकेश पपोसा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में यह टीम हरियाणवी लोक परिधानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का काम करेगी। इस मौके पर संयोजक डॉ. पूनिया ने फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर संजय सिंह, विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र कलेर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सौरभ चौधरी, ब्राह्मण धर्मशाला के प्रधान पवन शर्मा, डॉ. विवेक चावला, डॉ. नवनीत बहल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
अफगानिस्तान के कलाकारों ने हरियाणवी लोक परिधानों के साथ रैम्प पर की कैटवाक
हरियाणवी वेशभूषा की पंडाल में बिखरी सतरंगी आभा
फैशन शो में हरियाणवी कुर्ती, घाघरा, धोती, पगड़ी, लैअह्, छायमा, सौंपली, स्टॉल बने आकर्षण
हरियाणवी गीता का किया विमोचन
हरियाणा पंडाल में परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार ने डॉ. जगदीप राही द्वारा हरियाणवी मेें अनुवाद की गई गीता का विमोचन कर उसको जनता को समर्पित किया। यह पुस्तक मन्नु प्रकाशन जींद द्वारा प्रकाशित की गई है। इस पुस्तक में गीता के सभी अध्यायों का हरियाणवी भाषा में अनुवाद किया गया है। इस अवसर पर प्रो. राममेहर रेहडू, कुरुक्षेत्र के एसडीएम, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

ब्रहमसरोवर के तट पर 17 दिनों में 42 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने उठाया महोत्सव का लुफ्त

कुरुक्षेत्र 23 दिसम्बर – अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 ने पर्यटकों की भीड़ जुटाने में एक नया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *