करनाल 18 दिसम्बर, जिला स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयन्ती के दूसरे दिन मंगलवार को शिक्षा विभाग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रगां रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर जोरदार उपरस्थिति दर्ज करवाई। प्राचिन समय से ही शिक्षा व गुरू पद्घति परम्परा से हमारा देश विश्वगुुरू रहा है।
गीता जयंती पर प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शिक्षा विभाग द्वारा प्राचीन एवं आधुनिक शिक्षा पद्घति को दर्शाया गया है, जो मंच पर आकर्षण का केन्द्र रही है। प्रस्तुतिओं के माध्यम से बताया गया कि प्राचिन युग में किस प्रकार गुरू शिष्य पद्घति को अपनाकर शिष्य अपनी शिक्षा पूर्ण करता था व आज के इस व्यस्त दौर में भी हमारी शिक्षा हमेें संस्कारवान व देश भक्ति को सिखाते हुए अनेक कौशलो में परांगत करती है।
इस मौके पर गीता जयंती के नोडल अधिकारी राजीव मेहता से सहित जिला शिक्षा अधिकारी ईश्वर सिंह मान व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी ने सयुंक्त रूप से शिक्षा विभाग के स्टाल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। सांस्कृतिक कार्यक्रम मेंक मुख्य रूप से रा0 माडल संस्कृति स्कूल तरावडी, नवज्योति स्कूल, गुरू हर कृष्ण स्कूल, प्रकाश पब्लिक स्कूल, डी.ए.वी स्कूल, टैगोर बाल निकेतन, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, राजकीय कन्या स्कूल करनाल की जोरदार प्रस्तुति रही। मंच संचालन मनदीप शर्मा ने किया, विशेष सहयोग उमा रेढू, डीओसी सियाराम व रवि का रहा। कार्यक्रम में जिला परियोजना समन्वयक सपना जैन की मुख्य भूमिका रही।
Post Now India Post Now India