Breaking News
Home / Gita Mahotsav / गीता जयंती के अवसर पर जयराम विद्यापीठ पहुँचे उड़ीशा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल

गीता जयंती के अवसर पर जयराम विद्यापीठ पहुँचे उड़ीशा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल

कुरूक्षेत्र 18 दिसम्बर – धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में गीता जयंती के अवसर पर उड़ीसा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने जयराम विद्यापीठ में श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में विश्व के दुर्लभ स्फटिक मणि शिवलिंग पर पूजा अर्चना की। इस मौके पर भारत साधु समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने मुख्यातिथि उड़ीसा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल का विधिवत रुद्राक्ष एवं स्फटिक की माला से माल्यार्पण कर साल ओढ़ाकर कर स्वागत किया। इस अवसर में ब्रह्मचारी ने कहा कि उड़ीशा के राज्यपाल का जयराम आश्रम से पुराना नाता है। इस मौके पर राज्यपाल ने जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष के विषय में कहाकि ब्रह्मचारी का जीवन सेवा परोपकार पर आधारित है। जयराम आश्रम समाजसेवा के माध्यम से राष्ट्र की सेवा कर रहा है। चाहे सन्त एवं अतिथि सेवा हो, गो सेवा हो, शिक्षा, चिकित्सा, संस्कृति, संस्कार सेवा हो। इतना ही नहीं नारी शिक्षा एवं उत्थान में भी संस्था का बड़ा योगदान है। गीता जयन्ती महोत्सव को इतना विशालकाय पर्व बनाने में जयराम विद्यापीठ का अहं योगदान है। विश्व विख्यात कथाव्यास श्रीमन्माधव गोडेश्वर वैष्णवाचार्य पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी से भी गीता एवं भागवत के विषय में चर्चा की। इस मौके पर सतपाल ब्रह्मचारी, श्रवण गुप्ता, कुलवंत सैनी, सुनीत मिश्रा, भोलानाथ हरदत्त राय, प्रेम सिंगला, टेक सिंह लौहार माजरा, ईश्वर गुप्ता, खरैती लाल सिंगला, राजेश सिंगला, पवन गर्ग, पवन शर्मा, सुरेन्द्र गुप्ता, रोहित कौशिक, सतबीर कौशिक, आदि मौजूद थे।

About postnow

Check Also

ब्रहमसरोवर के तट पर 17 दिनों में 42 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने उठाया महोत्सव का लुफ्त

कुरुक्षेत्र 23 दिसम्बर – अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 ने पर्यटकों की भीड़ जुटाने में एक नया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *