Breaking News
Home / Uncategorized / पुरुष सिपाही पद के लिए 73 परीक्षा केन्द्रों में 20728 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा: उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया

पुरुष सिपाही पद के लिए 73 परीक्षा केन्द्रों में 20728 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा: उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया

करनाल 22 दिसम्बर, जिलाधीश एवं उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने कहा कि 23 दिसम्बर को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से पुलिस के सिपाही के पद के पुरुष उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए जिले में 73 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं इनमें से करनाल शहर में 67 व घरौंडा क्षेत्र में 6 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में 20728 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। यह परीक्षा दो सत्रों में ली जाएगी 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक व सायं के सत्र में 3 बजे से लेकर 4 बजकर 30 मिनट तक आयोजित की जाएंगी। जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
परीक्षा के दौरान कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा परीक्षा का सुचारु रुप से संचालन करने के लिए के लिए जिलाधीश डॉ. आदित्य दहिया द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों के आसपास 200 मीटर की परीधि में धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए है। यह आदेश 23 दिसम्बर 2018 को सुबह 10 बजकर 30 मिनट से लेकर सांय 4 बजकर 30 मिनट तक जारी रहेंगे। इस समयावधि के दौरान किसी भी व्यक्ति को परीक्षा केन्द्र की 200 मीटर की परीधि में किसी भी प्रकार का हथियार, मोबाईल फोन, वाई-फाई यंत्र ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इतना ही नहीं परीक्षा केन्द्रों के आसपास फोटो स्टेट की मशीने भी बंद रखी जाएंगी। इन आदेशों की अवहेलना करने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *