कुरुक्षेत्र 23 दिसम्बर – अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 ने पर्यटकों की भीड़ जुटाने में एक नया इतिहास रचा है। इस महोत्सव की शिल्पकला और सांस्कृतिक विरासत को देखने के लिए देश-विदेश से 17 दिनों में 42 लाख से ज्यादा पर्यटक ब्रहमसरोवर के तट पर पहुंचे। अहम पहलु यह है कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को 21 दिसम्बर तक सोशल मीडिया पर 35 लाख और विभिन्न देशों के 42 लाख लोगों ने वेबसाईट पर क्लीक किया।
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने बताया कि अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव 2018 ने इतिहास के पन्नों में एक नया अध्याय जोडऩे का काम किया है। इस महोत्सव में सोशल मीडिया पर 35 लाख लोग और इंटरनेशनल गीता महोत्सव वेबसाईट पर 42 लाख लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को दूर-दराज के देशों और प्रदेशों में होने के बावजूद बहुत नजदीक से देखने का काम किया है। इसके अलावा इनमें से 22 लाख लोग विदेशों के भी शामिल है। जिसमें यूएसए के 20 लाख, मलेशिया के 60 हजार, कनाडा के 28 हजार, चाईना के 20 हजार, न्यूजीलैंड के 10 हजार, जापान के 4 हजार, मॉरीशिस के 2 हजार, रशिया के 3 हजार, यूएई के 2 हजार लोगों सहित विभिन्न देशों के हजारों लोग शामिल है।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष मेले में आने वाले पर्यटकों ने भीड़ के सारे रिकार्ड ध्वस्त कर दिए। आनलाईन इक्टठा किए गए आंकडों के अनुसार इस वर्ष करीब 42 लाख से भी ज्यादा पर्यटकों ने महोत्सव में शिरकत की है। महोत्सव में पहले दिन से ही पर्यटकों की अपार भीड़ जुटनी शुरु हो गई थी, महोत्सव में जहां 7 दिसम्बर को 1 लाख 38 हजार 539 लोंगों ने शिरकत की वहीं 8 दिसम्बर को 2 लाख 26 हजार 109 पर्यटक, 9 दिसम्बर को 1 लाख 55 हजार 644 पर्यटक, 10 दिसम्बर को 1 लाख 98 हजार 130 पर्यटक, 11 दिसम्बर को 1 लाख 87 हजार 926 पर्यटक, 12 दिसम्बर को 1 लाख 61 हजार 987 पर्यटक, 13 दिसम्बर को 1 लाख 73 हजार 174 पर्यटक, 14 दिसम्बर को 2 लाख 42 हजार 741 पर्यटक, 15 दिसम्बर को 4 लाख 83 हजार 112 पर्यटक, 16 दिसम्बर को 3 लाख 50 हजार 688 पर्यटक, 17 दिसम्बर को 3 लाख 40 हजार 784 पर्यटक, 18 दिसम्बर को 2 लाख 93 हजार 174 पर्यटक, 19 दिसम्बर को 2 लाख 54 हजार 821 पर्यटक, 20 दिसम्बर को 2 लाख 88 हजार 838 पर्यटक, 21 दिसम्बर को 2 लाख 46 हजार 880 पर्यटकों ने महोत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। इसके अलावा 22 व 23 दिसम्बर को भी करीब 5 लाख लोगों ने महोत्सव का लुफ्त उठाया।
Post Now India Post Now India