Breaking News
Home / Politics / करनाल का विकास ही पहला लक्ष्य: रेणूबाला गुप्ता

करनाल का विकास ही पहला लक्ष्य: रेणूबाला गुप्ता

करनाल।  नगरनिगम की नवनिर्वाचित मेयर रेणू बाला गुप्ता ने कहा कि करनाल का विकास ही उनका पहला लक्ष्य है। वे शहर की हर समस्या को दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी।
रेणू बाला गुप्ता आज लाडो बागड़ी में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रही थी। यहां पर लोगों द्वारा रेणू बाला गुप्ता के मेयर बनने पर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इससे पहले रेणू बाला गुप्ता का लाडो बागडी में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर रेणू बाला गुप्ता ने लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो मान-सम्मान करनाल की जनता ने उन्हें चुनावों में दिया है, वह उसे कभी भुला नहीं पाएंगी। जनता के इस आशीर्वाद को वह हमेशा याद रखेंगी। उन्होंने कहा कि करनाल के विकास की कुछ योजनाएं जो अधूरी पड़ी हैं, उन्हें शीघ्रता से पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज पूरा प्रदेश माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी के नेतृत्व में तरक्की कर रहा हैं और साथ ही करनाल भी विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि वह हर समय उनकी सेवा के लिए तत्पर रहेंगी। लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए वह हर समय उपलब्ध रहेंगी। इस मौके पर विनोद, राजेश, गुलाब, राजीव, अजय, संदीप चौहान, प्रमोद, कदम, अंगूरी, फिरोज, ममता व कांता सहित अन्य मौजूद थे।

About postnow

Check Also

स्थानीय नई अनाज मंडी में मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस समारोह, शहीदों को युद्ध स्मारक पर जाकर दी श्रद्धांजलि

करनाल 26 जनवरी। नई अनाज मंडी में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *