कुरुक्षेत्र, 24 दिसम्बर। विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान में हरियाणा साहित्य अकादमी के सहयोग से संयुक्त तत्वावधान में 25 दिसम्बर 2018 को कवि गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के निदेशक डॉ. रामेन्द्र सिंह ने बताया कि भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में विद्या भारती परिसर में आयोजित होने वाली कवि गोष्ठी में सम्माननीय कवि डॉ. सारस्वत मोहन मनीषी गुरुग्राम, डॉ. जगबीर राठी रोहतक, डॉ. कृष्ण कुमार महेन्द्रगढ़, डॉ. क्यूटी जींद, डॉ. कुमार विनोद कुरुक्षेत्र, श्री अशोक राठी कुरुक्षेत्र, श्रीमती गायत्री आर्य कौशल कुरुक्षेत्र अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर मुख्यातिथि हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में थानेसर के विधायक सुभाष सुधा, लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी होंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के सचिव अवनीश भटनागर करेंगे।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India
