Breaking News
Home / Uncategorized / बाबा मोती राम मेहरा की कुर्बानी दुनिया हमेशा याद रखेगी: एडवोकेट अंकित गुप्ता

बाबा मोती राम मेहरा की कुर्बानी दुनिया हमेशा याद रखेगी: एडवोकेट अंकित गुप्ता

कांग्रेसी नेता व जिला कष्ट निवारण समिति के निवर्तमान सदस्य एडवोकेट अंकित गुप्ता ने कहा कि बाबा मोती राम मेहरा की कुर्बानी को दुनिया हमेशा याद रखेगी, उन्होंने कहा कि  शहीदों को याद करने से नवयुवकों को प्रेरणा मिलती है  तथा  राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत होती है।। अंकित गुप्ता आज मेहरा कश्यप समाज सभा द्वारा छवी पातशाही गुरुद्वारा चौक पर आज दूध के भंडारे का आयोजन पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर अपने विचार रख रहे थे ।।  सभा की ओर से अध्यक्षता कर रहे  गुलशन रतडा जी ने बताया कि बाबा मोती राम मेहरा जी ने छोटे साहिबजादों व माता गुजरी जी को सूबा सरहिंद वजीद खान की कैद के दौरान हर रोज गर्म दूध पिलाने की सेवा की थी। बाद में सूबा सरहिंद ने बाबा मोती राम मेहरा समेत उनका पूरा परिवार कोहलू में पिड़वाकर शहीद कर दिया था।  उनकी परिवार की याद में सभा द्वारा यह दूध का भंडारा लगाया गया है इस अवसर पर राकेश मेहरा, गुलशन रत्ना, गुरुचरण मेहरा, राकेश कुमार, कुलवंत सिंह एडवोकेट, जसपाल, सतीश कुमार, रमेश कुमार, यशपाल, रविंद्र, तिलक धमीजा, अनिरुद्ध कौशिक, सतीश वालिया, बलजीत सिंह, आशीष व कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *