Breaking News
Home / Uncategorized / हलका में बिजली व्यवस्था को मजूबत बनाने के लिए बिछाई 4059 किलोमीटर लंबी लाईनें: सैनी

हलका में बिजली व्यवस्था को मजूबत बनाने के लिए बिछाई 4059 किलोमीटर लंबी लाईनें: सैनी

कुरुक्षेत्र 30 दिसम्बर लाडवा के विधायक डा. पवन सैनी ने कहा कि हलका लाडवा में बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से 4059 किलोमीटर लंबी बिजली की लाईनें बिछाने का काम किया गया है। इतना ही नहीं म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत 25 गांवों में 24 घंटे तथा 6 गांवों में 15 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है।
विधायक डा. पवन सैनी ने विधानसभा क्षेत्र लाडवा में 2014 से सितम्बर 2018 तक करवाये गए विकास कार्यो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस हलका में सभी गांवों में 24 घंटे उपलब्ध करवाने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। इसके लिए 4,059 किलोमीटर लम्बी विद्युत प्रसारण लाईनें बिछाई गई। उतरी हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा दो नये विद्युत सब स्टेशनों की स्थापना की गई और 75 नये ट्रांसफार्मर लगाये गये। इसके अलावा हलका में बिजली की बचत के लिए 1,89,496 एलईडी बल्ब विवरित किए गए है और राज्य सरकार की बिजली बिल जुर्माना माफी योजना का लाभ 2159 उपभोक्ताओं ने उठाया है। उन्होंने कहा कि कृषि विपणन बोर्ड द्वारा लगभग 2 करोड़ 39 लाख 60 हजार रुपए  की लागत से 7.06 कि.मी. लम्बी सडक़ों का निर्माण करवाया गया है और 5 करोड़ 12 लाख 90 हजार रुपए से अधिक की राशि से 46.51 कि.मी. लम्बी सडकों की मरम्मत करवाई गई है। बाबैन अनाज मंडी में किसान विश्राम गृह 1 करोड़ 03 लाख 21 हजार रुपए  की लागत से बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा 44 आंगनवाडी केन्द्र, 10 तालाबों, 1 व्यायामशाला, 3 सामुदायिक केन्द्रों पर लगभग 6 करोड़ 68 लाख 45 हजार रुपए की राशी विकास कार्यों पर खर्च की गई। विधायक आदर्श गा्रम योजना के अन्तर्गत गांव बीड कालवा का चयन किया गया तथा विकास कार्यो के लिए 64 लाख 80 हजार रुपए की राशि जारी की गई। इस विधानसभा क्षेत्र में बागवानी के लिए किसानों को 6 करोड़ 62 लाख 92 हजार रुपए  की राशी जारी की गई। विधायक ने कहा कि 65 गांवों में पीने के पानी के लिए पाईप लाईन बिछाने के लिए 11 करोड़ 50 लाख 88 हज़ार रूपए की राशि प्राप्त हुई थी, जिसमें से 6 करोड़ 32 लाख 7 हजार रुपए खर्च करके पाईप लाईन का कार्य पूर्ण करवाया गया है। इतना ही नहीं 23 गावों में महात्मा गांधी बस्ती योजना के अन्तर्गत पीने का पानी उपलब्ध करवाने के लिए 2 लाख 40 लाख 6 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई थी, जिसमें से 49 लाख 14 हजार रुपए खर्च करके कार्य पूर्ण करवाया गया हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न-विभिन्न गांवों में 11 नये नलकूप लगाने लिए 1 करोड़ 13 लाख 61 हजार रुपए  की राशि प्राप्त हुई थी जिसमें से 1 करोड़ 9 लाख 80 हजार रुपए खर्च करके कार्य पूर्ण करवाया गया हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में सभी गांव दिसम्बर 2016 से पूर्णत्या खुले से शौच मुक्त है।
विधायक ने कहा कि लाडवा मे 7 मल संशोधन तथा गलियों मे सीवरेज लाईन बिछाने के लिए  26 करोड़ 20 लाख  रुपए की राशि प्राप्त हुई थी, जिसमें से 10 करोड़ 52 लाख 69 हजार रुपए खर्च करके कार्य पूर्ण करवाया गया है। उन्होंने कहा कि एकीकृत पशुधन बीमा योजना के अन्तर्गत 8035 पशुपालकों के 19,836 पशुओं का बीमा किया गया है। एकीकृत पशुधन बीमा योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति के 1409 पशुपालकों के 2945 पशुओं का बीमा किया गया है। देसी गायों की मिनी डेयरी योजना के अन्तर्गत 2लाख 24 हजार रुपए  से अधिक की राषी अनुदान के रूप में दी गई। गौ सेवा आयोग के माध्यम से 93 हजार रुपए से अधिक की राशि अनुदान के रूप में दी गई।
सरस्वती नदी के पुलों पर खर्च हुआ 5 करोड़ 17 लाख
विधायक ने कहा कि सरस्वती धरोहर मण्डल द्वारा सरस्वती नदी की 18 बुर्जियों पर 5 करोड 17 लाख 81 हजार रुपए की लागत से 12 पूलों का निर्माण कार्य पूर्ण करवाया गया और राक्षी नदी का 1 करोड  98 लाख रुपए की लागत से पुनर्वास करवाया गया।
हलका में नई ईमारतों व सडकों पर खर्च किया करोड़ों का बजट
विधायक ने कहा कि सरकार की तरफ से करोड़ों रुपए का बजट खर्च करके उतर भारत का पहला राष्ट्रीय स्तर का नैशनल इंस्टीट्यूट आफ डिजाईन उमरी में तैयार किया है और 2 करोड़ की लागत से पिपली बस स्टैड का जीर्णोद्वार किया गया। उन्होंने कहा कि जीटी रोड से अकालगढ़ वाया बाबैन संघौर सडक का सुदृढीकरण का निर्माण कार्य 5 करोड 43 लाख 69 हजार रुपए की लागत से करवाया गया हैं। शाहबाद-लाडवा सडक का नवीनीकरण का निर्माण कार्य 2 करोड़ 76 लाख 91 हजार रुपए की लागत से करवाया जा रहा है। लाडवा हिनौरी रोड़ के सुधारीकरण का निर्माण कार्य 5 करोड़ 56 लाख 45 हजार रुपए की लागत से करवाया जा रहा हैं। अकालगढ-बाबैन-संघौर का सुधारीकरण का निर्माण कार्य 2 करोड़ 25 लाख 85 हजार रुपए  की लागत से करवाया जा रहा है। सहारनपुर कुरुक्षेत्र सडक़ का सुधारीकरण एवं सडकक़ो 4 लेन करवाने का निर्माण कार्य 3 करोड 36 लाख 74 हजार रुपए की लागत से करवाया जा रहा है। गांव उमरी में सरकारी पोलिटैक्निक भवन का निर्माण कार्य 14 करोड 50 लाख 94 हजार रुपए की लागत से करवाया गया है। करनाल-रम्बा-इन्द्री-लाडवा-शाहबाद सडक़ का सुधारीकरण का निर्माण कार्य 5 करोड़ 21 लाख 76 हजार रुपए  की लागत से करवाया गया है।
किसानों के लिए भी खर्च किया करोडों का बजट
विधायक ने कहा कि किसान प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन, विभिन्न फसलों के प्रदर्शन प्लाटस का आयोजन, किसानों का राज्य में व अंतर्राजीय भ्रमण, जिला स्तरीय किसान मेलों का आयोजन, किसान गोष्ठियों का आयोजन, किसान खेत स्कूलों का आयोजन, खेत स्कूल का आयोजन, कृषि उपकरणों/सामग्री पर 1 करोड 38 लाख 02 हजार रुपए की राशि अनुदान के रूप में दी गईं। कृषि औजारों पर 3 करोड़ 03 लाख रुपए की राशि अनुदान के रूप में दी गई। भूमिगत पाईपलाईन व जिप्सम पर 1 करोड़ 86 लाख 22 हजार रुपए  की राशि अनुदान के रूप में दी गई।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *