कुरुक्षेत्र 31 दिसम्बर अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव ने अधिकारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नववर्ष आप सबके लिए मंगलमय हो तथा नए साल में हम सब और बेहतर कार्य करे, इस विश्वास के साथ आगे बढऩा है।
एडीसी सोमवार को सीएम विंडो की शिकायतों का निपटान करने के उदेश्य से अधिकारियों की साप्ताहिक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सीएम विंडो, सोशल मीडिया और हरपथ की लम्बित शिकायतों का शीघ्र अति शीघ्र निपटान करे। इस कार्य में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। इस कार्य को सभी अधिकारी पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ करना सुनिश्चित करे। उन्होंने बताया कि अब तक सीएम विंडो पर 6216 शिकायते प्राप्त हुई है, जिसमें से 5980 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है, जबकि 60 शिकायतों पर कार्रवाई जारी है। इससे पहले एडीसी ने डीडीपीओ कार्यालय से सम्बन्धित 1, तहसीलदार पिहोवा से सम्बन्धित 1, एसडीएम पिहोवा की 1, एसडीएम लाडवा की 3 शिकायतों का शीघ्र अति शीघ्र समाधान करने के सख्त आदेश दिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में जरा सी भी लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने हरपथ की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए कहा कि नगर परिषद, नगर पालिका, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी हरपथ पर लोगों द्वारा डाली गई शिकायतों का शीघ्र निपटारा करना सुनिश्चित करे और इन शिकायतों का समाधान करने के बाद साईट को भी अपडेट करने का काम करेंगे। इसके अलावा उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी लम्बित मामलों का शीघ्र समाधान करने के आदेश दिए। एडीसी ने अंतर विभागीय समस्याओं को जानने का प्रयास किया और कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करना सुनिश्चित करे। इस मौके पर एसडीएम थानेसर अनिल यादव, एसडीएम पिहोवा निर्मल नागर, सीटीएम संयम गर्ग सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India