कुरुक्षेत्र 1 जनवरी नववर्ष 2019 पर प्रशासन ने देश-विदेश के लोगों को कुरुक्षेत्र के जोडऩे के उदेश्य से आम नागरिकों को आओ जाने कुरुक्षेत्र क्वीज प्रतियोगिता का आगाज किया है। इस प्रतियोगिता पर कोई भी व्यक्ति आनलाईन से जुडक़र कुरुक्षेत्र से सम्बन्धित पूछे जाने वाले सवालों का जवाब दे सकेगा और यह प्रतियोगिता 1 जनवरी 2019 से लेकर 31 दिसम्बर 2019 तक जारी रहेगी।
उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने नववर्ष 2019 के पहले दिन उपायुक्त कार्यालय से इस आनलाईन प्रतियोगिता को शुरु करने का काम किया। इससे पहले एनआईसी अधिकारी विनोद सिंगला ने उपायुक्त के साथ-साथ तमाम अधिकारियों को एनआईसी की कुरुक्षेत्राजीओवीडाटईन पर जाने के बाद इवेंट टैब से इस प्रतियोगिता के प्रश्नों को जानकर उत्तर दे सकते है, के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया करवाई। उपायुक्त ने जिला वासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनआईसी के प्रयासों से देश-विदेश के लोगों को कुरुक्षेत्र से जोडऩे के लिए आनलाईन क्वीज प्रतियोगिता को शुरु किया गया है। इन प्रयासों के लिए एनआईसी अधिकारियों व कर्मचारियों की पुरजोर प्रंशसा की है।
उन्होंने कहा कि आओ जाने कुरुक्षेत्र से सम्बन्धित आनलाईन क्वीज प्रतियोगिता 365 दिन चलेगी और प्रत्येक दिन कुरुक्षेत्र से सम्बन्धित प्रश्न पूछा जाएगा और 4 विकल्पिक जवाबों में से एक पर चैक करना होगा। इस प्रकार 365 दिन में सर्वश्रेष्ठï 10 विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा। इतना ही नहीं उन लोगों को इनसाईकलोपीडिया ऑफ कुरुक्षेत्र के टाईटल से भी नवाजा जाएगा। इस प्रतियोगिता मकसद अधिक से अधिक लोग कुरुक्षेत्र को जाने और कुरुक्षेत्र से जुड़े है। एनआईसी अधिकारी विनोद सिंगला ने कहा कि यह प्रतियोगिता आनलाईन होगी। सबसे पहले प्रशासन की कुरुक्षेत्राजीओवीडाटईन वेबसाईट पर जाकर इवेंट टैब को क्लीक करेंगे तो कुरुक्षेत्र से सम्बन्धित प्रश्न सामने होगा और इस प्रशासन का जवाब देना होगा। यह प्रतियोगिता 1 जनवरी 2019 से लेकर 31 दिसम्बर 2019 तक चलेगी। इस मौके पर डीआरओ डा. चंादी राम चौधरी सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद थे।
Post Now India Post Now India