फिल्म जगत में बहुत से ऐसे अभिनेता तथा अभिनेत्रियां रही हैं जिनका अभिनय कौशल सदैव कलाकारों के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहा है। ऐसे ही अभिनेता कादर खान अपने अभिनय, संवाद तथा हास्य के कारण फिल्म जगत में एक अलग पहचान बनाए हुए थे। अपनी कला के जौहर दिखाकर कादर खान अपनी सांसारिक यात्रा पूरी करके चले गए हैं, लेकिन कलाकारों के दिल में वे अपनी खास जगह बनाकर गए हैं। ये शब्द मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर के क्षेत्रीय निदेशक संजय भसीन ने मैक में दिवंगत अभिनेता कादर खान को श्रद्धाजंलि देते हुए कहे।
अभिनेता कादर खान सदैव रंगकर्मियों के लिए वंदनीय रहेंगे
गौरतलब है कि अभिनेता कादर खान ने अपने फिल्मी सफर में लगभग 400 फिल्मों में अभिनय, संवाद लेखन के माध्यम से अपनी पहचान बनाई है। फिल्मों में आने से पूर्व कादर खान ने शिक्षक के रुप में भी कार्य किया गया है। अभिनेता दलीप कुमार द्वारा जब कादर खान का अभिनय देखा गया तो उन्होंने सगीना महतो और बैराग फिल्म का आॅफर देकर कादर खान को फिल्म जगत में प्रवेश दिलवाया। जिसके बाद कादर खान ने कभी मुड़कर पीछे नहीं देखा। अपने अभिनय और संवाद लेखन के लिए कादर खान ने कईं पुरस्कार भी हासिल किए। गत दिवस मैक में शहर के रंगकर्मी तथा मैक सदस्यों ने दिवंगत कादर खान को भावभिनी श्रद्धांजली दी। इस अवसर पर मैक कार्यालय प्रमुख धर्मपाल, आडिट अधिकारी अजमेर सिंह, विकास शर्मा, सीमा काम्बोज, अनूप कुमार, दीपक जांगड़ा, चंचल शर्मा, पारुल आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
Post Now India Post Now India