Breaking News
Home / Uncategorized / मुख्यमंत्री ने विडियो कॉन्फ्रैंसिंग से केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए लोगो को जागरूक कर यूनिक फैमिली आई.डी. बनाने के कार्य में तेजी लाने के लिए उपायुक्तो को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने विडियो कॉन्फ्रैंसिंग से केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए लोगो को जागरूक कर यूनिक फैमिली आई.डी. बनाने के कार्य में तेजी लाने के लिए उपायुक्तो को दिए निर्देश

करनाल 1 जनवरी,   हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को चण्ड़ीगढ से विडियो कॉन्फ्रैंसिंग के जरिए सभी उपायुक्तो को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने जिलो में केन्द्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पाने तथा वित्तीय समावेश योजनाओं के लिए बनाए जा रहे खास पहचान क्रमांक संख्या यानि यूनिक फैमिली आई.डी. के कार्य में तेजी लाएं।  आगामी 31 जनवरी तक 1 लाख आई.डी. के लक्ष्य को पूरे करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगो तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच सके।
 विडियो कॉन्फ्रैंसिंग में मुख्यमंत्री ने कहा कि यूनिक फैमिली आई.डी. के बन जाने से कई तरह की सूचनाएं मसलन कौन-कौन से लोग सामाजिक पैंशन के पात्र हैं, कौन से युवा वोटर कार्ड बनवा सकते हैं, कौन से परिवार सरकार की विभिन्न स्कीमो के तहत गैस कनैक्शन, आयुष्मान भारत जैसी स्कीमो का लाभ ले सकते हैं, इस तरह का सारा डाटा प्राप्त हो जाएगा। सरकार की ओर से लोगो के लिए अनेक कल्याणकारी स्कीमे क्रियान्वित की गई हैं। उन्होने कहा कि एक वेल्फेयर स्टेट के नाते स्कीमो का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिलना चाहिए, इससे भ्रष्टाचार भी समाप्त होगा। उन्होने कहा कि प्रत्येक फैमिली की आई.डी. बने, इसके लिए प्रचार-प्रसार करवाया जाए। इसी प्रकार प्रदेश के सरल केन्द्र, आंगनवाड़ी, स्कूल, अस्पताल और दूसरी सभी पब्लिक डिलिंग जगहो पर फार्म उपलब्ध करवाकर उन्हे भरवा लिया जाए। इस प्रक्रिया में ध्यान रखा जाए कि जो व्यक्ति किसी एक जगह फार्म भर देता है, वह दूसरी जगह ना जाए। अच्छा रहेगा कि फार्म भरते वक्त सबंधित व्यक्ति से फार्म भरे जाने की जानकारी ले ली जाए। इन जगहो पर इस योजना के पब्लिसिटी पोस्टर भी चस्पा करवा दिए जाएं।
 विडियो कॉन्फ्रैंसिंग में एसीएस. टी.एन. प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक 3 लाख 34 हजार 464 फैमिली का डाटा कलैक्ट हो चुका है, शेष सभी परिवारो का डाटा जनवरी-फरवरी तक पूरा करना है। उन्होने बताया कि हरियाणा के योजना विभाग की ओर से सभी गांव और शहरो में रह रहे परिवारो की जानकारी विभिन्न स्त्रोतो से एकत्र करके प्रत्येक परिवार को एक खास पहचान क्रमांक संख्या (यूनिक फैमिली आईडी) दिए जाने का कार्य किया जा रहा है। सभी नागरिक ई दिशा डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी का अवलोकन कर सकते हैं। उन्होने बताया कि यूनिट फैमिली आईडी नागरिक सेवा केन्द्र, खण्ड़ विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय तथा नगर निगम व नगर पालिका कार्यालयों में बनवा सकते हैं। उन्होने बताया कि अपने परिवार का आईडी नंबर दिखाकर हरियाणा सरकार व भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
 विडियो कॉन्फ्रैंसिंग में उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने बताया कि करनाल जिला में अब तक 9207 यूनिक फैमिली आई.डी. बनाई जा चुकी है, जबकि 15 हजार 800 परिवारो के फार्म एकत्र हो चुके हैं। उन्होने आश्वस्त किया कि आगामी 31 जनवरी तक करनाल जिला 1 लाख फैमिली आई.डी. बनाने के लक्ष्य को पूरा कर लेगा। इसके लिए जिला में ग्राम सचिव एल.पी.जी. गैस एजेंसी, राशन डिपो तथा दूसरी पब्लिक डिलिंग की जगहो पर फैमिली आई.डी. के फार्म उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। विडियो कॉन्फ्रैंसिंग में यूनिक फैमिली आई.डी. कार्य के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त निशांत कुमार यादव, डीडीपीओ कुलभूषण बसंल, उप निगमायुक्त धीरज कुमार, प्लानिंग ऑफिसर संगीता मेहता, सहायक प्लानिंग ऑफिसर डॉ. विजय कौशिक तथा जिला सांख्यिकी अधिकारी अनिल कुमार सिंगल उपस्थित रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *