Breaking News
Home / Uncategorized / अध्यापक पात्रता परीक्षा को शान्तिपूर्ण व नकल रहित सम्पन्न करवाने के मकसद से केन्द्र अधीक्षक, वितरण अधिकारी तथा डयूटी मैजिस्टे्रट के साथ बैठक कर उन्हे जरूरी दिशा निर्देश दिए

अध्यापक पात्रता परीक्षा को शान्तिपूर्ण व नकल रहित सम्पन्न करवाने के मकसद से केन्द्र अधीक्षक, वितरण अधिकारी तथा डयूटी मैजिस्टे्रट के साथ बैठक कर उन्हे जरूरी दिशा निर्देश दिए

कुरुक्षेत्र 2 जनवरी आगामी 5 व 6 जनवरी के शहर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा को शान्तिपूर्ण व नकल रहित सम्पन्न करवाने के मकसद से उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने बुधवार को लघु  सचिवालय के सभागार में परीक्षा के लिए बनाए गए केन्द्र अधीक्षक, वितरण अधिकारी तथा डयूटी मैजिस्टे्रट के साथ बैठक कर उन्हे जरूरी दिशा निर्देश दिए। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड  की ओर से एचटेट की परीक्षा 3 लेवल पर ली जाएगी, जो पोस्ट  ग्रेजयूट, ट्रेन्ड ग्रेजयूट तथा प्राइमरी टीचर की पात्रता के लिए होगी। उन्होंने बताया कि 5 जनवरी को परीक्षा का समय बाद दोपहर 3 बजे से 5 बजकर 30 मिनट और 6 जनवरी को परीक्षा का समय प्रात: 10 बजे से 12 बजकर 30 मिनट और 3 बजे से 5 बजकर 30 मिनट तक होगा। उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को कहा कि एचटेट की परीक्षा में परीक्षार्थी किसी भी तरह का अनुचित तरीका इस्तेमाल न करें इसका ध्यान रखना जरूरी है। इस परीक्षा के लिए जिले में 21 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है, इससे सम्बन्धित डयूटी मैजिस्टे्रट नियुक्त कर दिए गए है।
उपायुक्त ने इसी बैठक में स्कूल के इंचार्जों को कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिïगत अपने-अपने स्कूलों में इंतजामों को पूरी तरह से चैक करले, इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही ना हो। उन्होंने कहा कि स्कूल के अंदर के सभी रास्ते पूरी तरह से ठीक है तथा रैम्प भी बने होने चाहिए। स्कूल में पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालयों हो तथा स्कूल में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था हो। स्कूल के कमरों में बिजली व्यवस्था सुचारु हो, इन सभी चीजों में कोई लापरवाही ना हो। इस मौके पर सीटीएम संयम गर्ग, जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री, बोर्ड की तरफ से आए अधीक्षक सत्यनारायण शर्मा, सहायक बालकिशन सहित सम्बन्धित केन्द्र अधीक्षक उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *