पिहोवा 3 जनवरी उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से गांव थाना में 100 एकड़ भूमि पर हर्बल पार्क की स्थापना की जाएगी। इस स्थल को सरकार की तरफ से पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से प्रारुप तैयार किया जा रहा है।
उपायुक्त ने विधानसभा क्षेत्र पिहोवा में वर्ष 2014 से सितम्बर 2018 तक राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यो पर चर्चा करते हुए कहा कि म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत 27 गांवों में 24 घंटे तथा 36 गांवों में 15 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। 206 नये ट्रांसफार्मर लगाये गए। विभाग द्वारा 48,875 किलोमीटर लम्बी विद्युत प्रसारण लाईनें बिछाई गई है। इसके अतिरिक्त 1,95,690 एलईडी बल्ब विवरित किये गए है। उन्होंने कहा कि सरस्वती हैरिटेज बोर्ड की स्थापना की गई तथा अन्तर्राष्टï्रीय सरस्वती महोत्सव के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके साथ-साथ 4 करोड़ 69 लाख रुपए की लागत से राजकीय भैरियां कालेज का निर्माण किया गया है। गांव थाना में 100 एकड भूमि पर हर्बल पार्क बनाया जाएगा। आईटीआई पिहोवा की एससी/एसटी विंग में कार्यशाला, साईकिल स्टैण्ड व स्कूटर स्टैण्ड, कैन्टीन ब्लाक आदि का निर्माण कार्य 7 लाख 74 हजार रुपए की लागत से करवाया गया है।
उन्होंने कहा कि विकास एवं पंचायत विभाग के तहत कार्यकारी अभियन्ता पंचायती राज द्वारा 25 आंगनवाडी केन्द्र, 14 सामुदायिक केन्द्र, 8 व्यायामशालाओं व 3 तालाबों के निर्माण पर लगभग 7 करोड़ 93 लाख 67 हजार रूपये की राशि विकास कार्यों पर खर्च की गई है। गांव झांसा में रिहायशी आवासों सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कार्य 4 करोड 25 लाख 58 हजार रुपए की लागत से करवाया गया है। गांव सरस्वती खेडा- भट माजरा में 50 बिस्तर के हस्पताल का निर्माण कार्य 2 करोड 6 लाख 71 हजार रुपए की लागत से करवाया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र में सभी गांव दिसम्बर 2016 से पूर्णत्या खुले से शौच मुक्त है। उन्होंने कहा कि थानेसर से अम्बाला-हिसार सडक़ वाया सुरमी- बगथला-चनालेहड़ी व तलहेड़ी तक विशेष मुरम्मत का निर्माण कार्य 3 करोड 95 लाख 62 हजार रुपए की लागत से करवाया गया है। पिहोवा-चीका सडक़ आरडी का विशेष मुरम्मत का निर्माण कार्य 8 करोड 21 लाख 93 हजार रुपए की लागत से करवाया गया है। थानेसर-पेहवा सडक़ का विशेष मुरम्मत का निर्माण कार्य 5 करोड 66 लाख 49 हजार रुपए की लागत से करवाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कृषि विपणन बोर्ड द्वारा लगभग 6 करोड 99 लाख 46 हजार रूपये की लागत से 19.16 कि.मी. लम्बी सडक़ों का निर्माण करवाया गया है। विभाग द्वारा 1 करोड 2 लाख 20 हजार रूपये से अधिक की राशि से 3.02 कि.मी. लम्बी सडक़ों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। बोर्ड द्वारा 11 करोड़ 20 लाख 93 हजार रूपये से अधिक की राशि से 82.97 कि.मी. लम्बी सडक़ों की मरम्मत करवाई गई है। डीसी ने कहा कि एकीकृत पशुधन बीमा योजना के अन्तर्गत 4507 पशुपालकों के 9243 पशुओं का बीमा किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति के 603 पशुपालकों के 1817 पशुओं का बीमा किया गया है। देसी गायों की मिनी डेयरी योजना के अन्तर्गत 73 हजार रुपए से अधिक की राशि अनुदान के रूप में दी गई। गौ सेवा आयोग के माध्यम से 3 लाख 45 हजार रुपए से अधिक की राशि अनुदान के रूप में दी गई। पशु हस्पताल पिहोवा का 32 लाख 88 हजार रुपए की लागत से नये भवन का निर्माण करवाया गया है।
बाक्स
19 गांवों में पानी की व्यवस्था पर खर्च किए जा रहे है 4 करोड़ 72 लाख
उपायुक्त ने कहा कि 19 गांवों में पीने के पानी के लिए पाईप लाईन बिछाने के लिए 4 करोड़ 72 लाख 22 हज़ार रूप्ये की राशि प्राप्त हुई थी जिसमें से 2 करोड़ 18 लाख 49 हजार रुपए खर्च करके पाईप लाईन का कार्य पूर्ण करवाया गया है। इसके साथ-साथ 3 आवासीय भूखंडो के लिए पानी की आपूर्ति सुविधाएं उपलब्ध के लिए 18 लाख 3 हज़ार रुपए की राशि प्राप्त हुई थी जिसमें से 8 लाख 94 हजार रूप्ये खर्च करके पाईप लाईन का कार्य पूर्ण करवाया गया है। विभिन्न-विभिन्न गांवों में 4 नये नलकूप लगाने लिए 40 लाख 88 हजार रुपएऽ की राशि प्राप्त हुई थी जिसमें से 36 लाख 52 हजार रुपए खर्च करके कार्य पूर्ण करवाया गया हैं।
मल संशोधन सयंत्र पर खर्च होगी 14 करोड़ 35 लाख की राशि
पिहोवा नगरपालिका में 28 एमएलडी का मल संशोधन सयन्त्र लगाने के लिए 14 करोड 35 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई थी जिसमें से 1 संशोधन सयन्त्र का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा 6 करोड 45 लाख 23 हजार रुपए की राशि खर्च हो चुकी हैं। पिहोवा मे चार नलकूप लगाने व शेष गलियों मे पानी की पाईप बिछाने के लिए 3 करोड 94 लाख 25 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई थी जिसमें से 3 करोड 85 लाख 55 हजार रुपए खर्च करके कार्य पूर्ण करवाया गया हैं।
बागवानी के लिए किसानों को मुहैया करवाया 3 करोड़ 40 लाख का बजट
पिहोवा में किसान सेवा केन्द्र बनवाया गया है। पिहोवा में किसान सेवा सदन के भवन का निर्माण कार्य 1 लाख 79 हजार रुपए की लागत से करवाया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र मे बागवानी के लिए किसानों को 3 करोड 39 लाख 99 हजार रुपए की राशि जारी की गई। किसान प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन, विभिन्न फसलों के प्रदर्शन प्लांटस का आयोजन, किसानों का राज्य में व अंतरराज्जीय भ्रमण, जिला स्तरीय किसान मेलों का आयोजन, किसान गोष्ठियों का आयोजन, किसान खेत स्कूलों का आयोजन, खेत स्कूल का आयोजन, कृषि उपकरणों पर 1 करोड 30 लाख 53 हजार रुपए की राशि अनुदान के रूप में दी गईं। कृषि औजारों पर 1 करोड 88 लाख रुपए की राशि अनुदान के रूप में दी गई। खेतों में भूमिगत पाईपलाईन व जिप्सम पर 2 करोड 66 लाख 3 हजार रुपए की राशि अनुदान के रूप में दी गई। पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में जल सेवा मण्डल कुरूक्षेत्र द्वारा विभिन्न कार्यो पर 54 करोड 51 लाख रुपए की राशि खर्च की गई।
Post Now India Post Now India