कुरुक्षेत्र 3 जनवरी – सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय लौहार माजरा में शिक्षा की गुणवत्ता में शिक्षक की भूमिका विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि इस संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के तौर पर आर के एस डी कालेज के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डा. राजबीर पराशर पहुंचे। इस मौके पर श्री जयराम शिक्षण संस्थान के निदेशक एस.एन.गुप्ता ने उनको पुष्पगुच्छ भेंट करके विधिवत स्वागत एवं अभिनन्दन किया। डा. पराशर ने कहा कि शिक्षा की गुणवता बढ़ाने के लिए एक प्राध्यापक को अपने अन्दर विशेष गुणों का समावेश करना अनिवार्य है। अपनी कार्यशैली निर्धारित करते हुए विद्यार्थियों से मेल मिलाप करना चाहिए। उन्होंने कहाकि आज शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य समाज को सही दिशा निर्देश देना है। प्राध्यापक समाज को रोशनी प्रदान करने वाला वो सूर्य है जो अपनी किरणों से अज्ञान रूपी अंधकार को नष्ट करते हुए ज्ञान रूपी प्रकाश फैलाता है।
Home / Uncategorized / शिक्षा की गुणवता बढ़ाने के लिए एक प्राध्यापक को अपने अन्दर विशेष गुणों का समावेश करना अनिवार्य: डा. पराशर
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India