कुरुक्षेत्र 3 जनवरी | ब्रह्मसरोवर के तट पर स्थित श्री जयराम विद्यापीठ में कलकत्ता के उद्योगपति गिरधर गोपाल द्वारा गायत्री पुरश्चरण अनुष्ठान एवं जप का आयोजन किया जा रहा है। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि 7 मार्च से 13 मार्च यह गायत्री पुरश्चरण अनुष्ठान किया जायेगा। जिसमें 108 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा 24 लाख गायत्री मन्त्रों का जहां सर्वकल्याण तथा सुख समृद्धि के लिए जप किया जायेगा। वहीं विद्यापीठ में 7 दिन तक भव्य अनुष्ठान भी होगा। जयराम संस्कृत विद्यालय के प्राचार्य रणबीर भारद्वाज तथा आचार्य प. राजेश लेखवार शास्त्री ने बताया कि गायत्री उपासना का पुण्य लाभ हर कोई प्राप्त कर सकता है। गायत्री से उच्च स्तर का ब्रह्म तेज, सिद्धि और प्राण की प्रचुर मात्रा अर्जित करनी हो, किसी सांसारिक कठिनाई को पार करना हो अथवा कोई सकाम प्रयोजन हो, उसके लिये गायत्री की विशेष साधनायें सम्पन्न की जाती है।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India