रोहतक 04 जनवरी, रोहतक के सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा का जन्मदिन आज बड़ी धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ कार्यकर्ता ने मनाया । रोहतक, शोरी क्लॉथ मार्किट के प्रधान गुलशन ईशपुनियानी, कांग्रेस नेता एवं प्रवक्ता ललित मोहन सैनी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अजीत जैन, पूर्व चैयरमैन संजय अत्री, सिविल रोड़ टेडर्स यूनियन के प्रधान विकास गोयल, रामकुमार पांचाल, तुलसी लखेरा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश देवी, कोर्डिनेटर रूचि शर्मा, देवेन्द्र भारत सहित अनेेक कांग्रेसी नेता मौजूद रहें । शोरी क्लॉथ मार्किट के प्रधान गुलशन ईशपुनियानी ने मान सम्मान की प्रतीक पगड़ी पहनाकर अपनी शुभकामनायें दी । कांग्रेसी नेता ललित मोहन सैनी ने पुष्पगुच्छ देकर सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा के उज्जवल व क्रांतिमय भविष्य की कामना की । सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने केक काटा । केक काटने के उपरांत सभी कार्यकताओं ने एक स्वर में हैप्पी बर्थ-डे सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा भी कहा और उन्हें अपनी शुभकामनाऐं दी । समस्त कांग्रेस कार्यकताओं ने सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा के अच्छे स्वस्थ व दीर्घायु होने की कामना की ।
Post Now India Post Now India