Breaking News
Home / Uncategorized / सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना के तहत लाभार्थियों को 2 हजार रूपए मासिक पैंशन देकर सरकार ने किया अपना चुनावी वायदा पूरा: ओएसडी अमरेन्द्र सिंह

सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना के तहत लाभार्थियों को 2 हजार रूपए मासिक पैंशन देकर सरकार ने किया अपना चुनावी वायदा पूरा: ओएसडी अमरेन्द्र सिंह

करनाल 10 जनवरी,  ओएसडी अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना के तहत वृद्घजनों, विधवाओं व दिव्यांगजनों को 2 हजार रूपए मासिक पैंशन के रूप में देकर सरकार ने अपना चुनावी वायदा पूरा किया है। हरियाणा देश का पहला राज्य है जिसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा लाभार्थियों को विभिन्न पैंशन योजनाओं का लाभ सीधे बैंक खातों के माध्यम से दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रदेश डिजिटलाईजेशन की ओर बढा है तथा अधिकांश सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे बैंक खातें से दिए जाने का प्रावधान किया है। लाभार्थियों की पैंशन राशि उनके खाते में चली जाती है। इससे भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगा है तथा सरकार द्वारा दी जाने वाली पूरी राशि भी पा़त्र व्यक्तियों को मिल रही है। इतना ही नहीं अंत्योदय भवन व सरल केन्द्रों में 37 विभागों की करीब 485 सेवाऐं व योजनाओं का लाभ ऑनलाइन एक ही छत के नीचे जनता को मिल रहा है।
ओएसडी ने बताया कि अब प्रदेश के सभी बुजुर्गो को वृद्वावस्था सक्वमान भत्ता, विधवा, दिव्यांगजनों एवं बेसहारा पैंशन तथा लाडली पैंशन योजना के तहत  मिलने वाली पैशन राशि में बढ़ौतरी कर दी गई है। अब प्रत्येक पात्र को 2 हजार रुपए मासिक पैंशन मिल रही है। उन्होंने बताया कि करनाल जिले में विभिन्न पैंशन योजनाओं के तहत 1 लाख 67 हजार 274 लाभार्थियों को 33 करोड़ 58 लाख 53 हजार 8 सौ रूपए की राशि पैंशन के रूप में गत माह के दौरान समाज कल्याण विभाग के माध्यम से वितरित की गई है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *