शाहाबाद मारकंडा, 12 जनवरी : जिला युवा विकास संगठन इकाई व माता गुजरी पब्लिक स्कूल बोरीपुर के सहयोग से गांव मद्दीपुर में लोहडी का पर्व कन्याओं के नाम महोत्सव माता गुजरी स्कूल के प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने खंड की इस वर्ष जन्मी 101 कन्याएं व उनकी माताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा माता गुजरी पब्लिक स्कूल बोरीपुर में जिला एथलैटिक्स नर्सरी का शुभारंभ भी किया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि आज लड़कियां लडकों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि देश की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतेह करने वाली संतोष दहिया, विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर, बॉक्सिंग की होनहार खिलाड़ी साक्षी मलिक, भारतीय हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल तथा चंद्रमा पर जाने वाली कल्पना चावला हमारे हरियाणा की बेटियां हैं जो हमारे देश व प्रदेश का सबसे बड़ा मान है। राज्यमंत्री ने अपने निजी कोष से स्कूल के सौंदर्यकरण के लिए 5 लाख, भलाई के कार्य हेतू जिला युवा विकास संगठन को 2 लाख तथा कलसानी गांव से सुखचैन सिंह की गतका पार्टी को 21 हजार रूपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व गतका पार्टी की बेहतरीन प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में पहुंचने पर स्कूल के प्रिंसीपल दस्तार सिंह, चेयरमैन चाईल्ड वैल्फेयर कमेटी कुरूक्षेत्र कृष्ण पांचाल तथा गांव मद्दीपुर के सरपंच पति समाजसेवी सतीश कुमार, मुख्याध्यापक जसबीर सिंह राणा व युवा विकास संगठन के पदाधिकारियों ने शॉल व स्मृति चिन्ह से राज्यमंत्री का सम्मान किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयुक्त सचिव व जिला युवा विकास संगठन से समाजसेवी मिंहा सिंह रंगा, प्रोफैसर सुषमा शर्मा, प्रिंसीपल दस्तार सिंह, अंजू बाला, नैशनल यूथ अवार्डी राष्ट्रीय अध्यक्ष व जिला युवा विकास संगठन से तरूण कौशल, गोपाल राणा तंगौर तथा भाजपा नेता कर्णराज सिंह तूर ने भी संबोधित करते हुए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई गई जनहित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मंच का संचालन अध्यापक गंगाधर शर्मा ने किया। इस अवसर पर कृष्ण पांचाल, सी.डी.पी.ओ. सुखवंत कौर, पूनम शर्मा, पुष्पा,पूजा रानी, शशि,मिंहा सिंह रंगा, प्रिंसीपल दस्तार सिंह, प्रो. सुषमा शर्मा, अंजू बाला, तरूण कौशल, गुरदेव धन्यौड़ा, चरणजीत बडोली, पवन मित्तल, गोपाल राणा तंगौर, समाजसेवी सतीश मद्दीपुर, गंगाधर शर्मा, जसबीर राणा तंगौर, मुलख राज गुंबर, अरूण कंसल, मैंबर ब्लॉक समिति डा. संपूर्ण ङ्क्षसह कलसाना, अमरजीत संभालखी, कुलदीप मद्दीपुर, जगतार जंधेड़ी, सरपंच बाज सिंह मदूदां, कृपाल धीमान कलसाना, गुरपाल कल्याणा, पवन मित्तल, डा. प्रतिभा, सरपंच अमरीक सिंह लंडी, कर्मबीर सिंह चीबा, विनोद वधवा कलसाना, राकेश प्रजापति, महल सिंह पाडलु, रूपचंद सैनी बसंतपुर, रामप्रसाद झरौली तथा खंड की सभी आंगनवाडी वर्कर सहित ईलाके के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India