Breaking News
Home / Uncategorized / समस्त श्याम प्रेमियों द्वारा 43 वां श्रीश्याम संकीर्तन आयोजित

समस्त श्याम प्रेमियों द्वारा 43 वां श्रीश्याम संकीर्तन आयोजित

कुरुक्षेत्र, 12 जनवरी : समस्त श्यामप्रेमी परिवार कुरुक्षेत्र द्वारा सैक्टर में शुक्रवार रात्रि 43वां श्री श्याम संकीर्तन-दिल की बात सांवरे के साथ एवं भंडारा आयोजित किया गया। श्याम प्रेमी दिनेश गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में द्वारिकाधीश चैरीटेबल फांउडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंगला परिवार ने बतौर मुख्य यजमान श्याम पूजन में भाग लिया। इस दौरान शाहाबाद के गायक श्रवणराज और हर्ष गोयल ने मधुर भजन सुनाकर समां बांधा। श्याम जी के भव्य दरबार में दूर-दूर से पहुंचे भक्तो ने श्रद्धा से शीश नवाकर हाजिरी लगाई। गायकों ने भजनों के माध्यम से खाटू श्याम जी की शौर्य गाथाएं सुनाते हुए बताया कि महाबली भीम के पौत्र बर्बरीक ने किस तरह श्री कृष्ण के आह्वान पर महाभारत युद्ध भूमि में अपने शीश का दान दिया था। श्री कृष्ण एवं माता अहिल्यावती के आशीर्वाद स्वरूप वे आज जगत में हारे के सहारे के नाम से विख्यात हैं।  सांवरे की महफिल को  सांवरा ही सजाता हैकिस्मत वालों के घर में श्याम आता है…जबसे देखा तुझे जाने क्या हो गयाऐ खाटू वाले श्याम मैं तेरा हो गया…प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले केशकलयुग का राजा खाटू नरेश…. और जिनके संग है तीन बाणोंं का धारीउसका क्या बिगाड़ेगी ये दुनिया सारी… इत्यादि भजनों पर ताली बजाते हुए सभी श्याम प्रेमी झूम उठे। अगला 44वां श्री खाटू श्याम ताली संकीर्तन मंगलवार 15 जनवरी को नया बस अड्डा के श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगा। समस्त श्याम प्रेमी परिवार की ओर से आयोजक सिंगला परिवार को श्याम जी का स्वरुप प्रदान किया गया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *