कुरुक्षेत्र 13 जनवरी – अपने परिवारों से दूर प्रेरणा वृद्धाश्रम में जीवन यापन कर रहे अनेकों बुजुर्ग लोहड़ी के उत्सव पर झूमने को मजबूर हो गए। हों भी क्यों न क्योंकि प्रेरणा वृद्धाश्रम में अन्य त्यौहारों होली, दीपावली दशहरा तथा तीज के भांति लोहड़ी का त्यौहार भव्य तरीके से हर्षोल्लास तथा श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर थानेसर नगर परिषद की अध्यक्षा उमा सुधा, पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र जेल डा. संजय सिंह, विद्या भारती के डा. रामेन्द्र सिंह, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डा. नीता खन्ना तथा मल्टी आर्ट्स कल्चरल सेंटर के निदेशक संजय भसीन सहित नगर की अनेक गणमान्य हस्तियों ने भी वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ लोहड़ी के त्यौहार का आनंद लिया। लोहड़ी के त्यौहार पर अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बुजुर्ग दम्पतियों ने पुराने गीतों पर प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर पंजाबी गीतों के साथ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें तो बच्चों और युवाओं के साथ कार्यक्रम में आये मेहमान तो खूब झूमे साथ ही बुजुर्गों ने भी खूब आनंद लेते हुए ठुमके लगाए। ऐसे समय में बुजुर्ग यह भूलने को मजबूर हो गए कि वह अपने परिवारों से दूर किसी वृद्धाश्रम में रहते हैं। प्रेरणा आश्रम के नन्हे बच्चों ने भी सुंदर प्रस्तुतियां दी। बच्चों की प्रतिभा देखकर मल्टी आर्ट्स कल्चरल सेंटर के निदेशक संजय भसीन ने कहाकि वे केन्द्र सभी बच्चों को उनकी प्रतिभा के अनुसार कला के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण देंगे। प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक जयभगवान सिंगला ने कहाकि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ पूरा वर्ष वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ सभी त्यौहार मनाते हैं ताकि बुजुर्गों में सकारात्मक सोच पैदा हो और बुजुर्ग कभी यह न सोचें कि वे अपने परिवारों से दूर हैं। थानेसर नगर परिषद की अध्यक्षा उमा सुधा ने कहाकि उन्हें इन बुजुर्गों के साथ त्यौहार मनाने में खूब ख़ुशी मिली है। संस्थापक जयभगवान सिंगला की जितनी प्रशंसा की जाये वह कम है क्योंकि वे समाज के हर वर्ग को समाज के हर क्षेत्र में साथ लेकर चलते हैं। पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र जेल डा. संजय सिंह ने कहाकि यहां सभी बुजुर्गों के साथ बड़े ही अद्भुत तरीके से लोहड़ी पर्व का आयोजन किया गया। उन्हें यहां आकर ख़ुशी हुई है। विद्या भारती के डा. रामेन्द्र सिंह ने भी आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहाकि उन्हें यहां कर ख़ुशी मिली है कि यहां हमारे प्रत्येक त्यौहार का एक परिवार की भांति आयोजन होता है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डा. नीता खन्ना ने तो इस मौके पर अपने पति के साथ बुजुर्गों को लोहड़ी के पर्व पर मिठाईयां तथा फल वितरित किये और उन्होंने भी बुजुर्गों के साथ लोहड़ी के पर्व का खूब आनंद लिया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समापन पर विशाल लोहड़ी जलाई गई। जिसकी विधिवत पूरा अर्चना के उपरांत सभी ने लोहड़ी के गीत गाये। प्रेरणा संस्था की अध्यक्षा रेणु खुंगर ने आये हुए अतिथियों का स्वागत तथा धन्यवाद किया।
Post Now India Post Now India