थानेसर से कांग्रेसी नेता एवं जिला कष्ट निवारण समिति के निवर्तमान सदस्य एडवोकेट अंकित गुप्ता कहा कि कुष्ठ रोगियों को समाज की मुख्यधारा में मिलाना हमारा लक्ष्य है उन्होंने कहा कि हमें कुष्ठ रोगियों को घृणा की दृष्टि से नहीं बल्कि प्रेम की दृष्टि से देखना चाहिए, गुप्ता ने कहा कि इन लोगों को चाहे प्रोफेशनल या किसी अन्य सेवा की जरूरत होगी तो मैं हर समय हाजिर मिलूंगा, क्योंकि जरूरतमंदों की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है।। अंकित गुप्ता आज श्री कृष्ण श्रद्धा सहयोग समिति द्वारा श्रीराम जी कुष्ठ आश्रम में कुष्ठरोगियों व जरूरतमंदों को राशन वितरित कार्यक्रम में अपने विचार रख रहे थे।। राशन वितरण कार्यक्रम में करनाल से उद्योगपति व समाजसेवी मनीष सिंगला ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की व कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने की ।। मनीष सिंगला ने कहा कि कुष्ठ रोग समाज का अभिन्न अंग है तथा हर व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार इन व्यक्तियों की सेवा करनी चाहिए।। इस अवसर पर सीमा गुप्ता, सपना सिंगला, सार्थक, अंशिका, बलजीत सिंह, दीपक कुमार, कुष्ठ आश्रम के प्रधान रुदल पासवान, साहिब राम, मनोहर यादव, विनोद, वासुदेव, दुखित प्रसाद, देवनारायण, वीरेंद्र, नरेंद्र, यमुना देवी, गंगोत्री, मनोहर, गोदावरी, बुधवारी, देवकी, भानु देवी सहित सदस्य मौजूद रहे।।
Post Now India Post Now India