करनाल 14 जनवरी, घरौंडा के विधायक एवं हैफेड के चेयरमैन हरविन्द्र कल्याण ने सोमवार को गांव को दाहा में जन स्वास्थय विभाग की ओर से लगाए जाने वाले टयूबवैल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस कार्य पर लाखों रूपए की राशि खर्च होगी। यह राशि नगर-निगम द्वारा खर्च की जा रही है। इसके बनने से गांव दाहा के लोगों को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ जल मिलेगा।
विधायक ने कहा कि हरियाणा सरकार लोगों को गांव स्तर पर शहर जैसी सुविधाऐं जैसे बिजली,स्वच्छ पेयजल, अच्छी सडके व पञ्चकी गलियां-नालियां तथा साफ-सफाई इत्यादि शामिल हैं, देने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 4 साल के कार्यकाल में गांव-गांव में स्वच्छ पेयजल पहुंचाया है। इसी कडी में गांव दाहा में लाखों रूपए की कीमत से पानी का टयूबवैल लगाया जा रहा है। अब यहां के लोगों की पुरानी मांग पूरी हो गई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश को श्री मनोहर लाल के रूप में एक ईमानदार मुक्चयमंत्री मिला है। जिनके कुशल नेतृत्व में हरियाणा सरकार सबका साथ -सबका एक समान विकास के सिद्घांत पर चल कर हर वर्ग के लोगों की भलाई का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का 5वां साल शुरू हो चुका है जिसे अञ्चसर चुनावी वर्ष माना जाता है। इस वर्ष में सरकार ने 5 नगर-निगम के चुनाव करवाए हैं जिनमें भाजपा को विजयश्री हासिल हुई है। विजय का यह रथ जींद के उपचुनाव में भी बेहतर परिणाम लेकर आएगाा और वहां से भाजपा का उक्वमीदवार ही जीतेगा।
इस अवसर पर पार्षद नीलम सिरसी,राजेन्द्र सिरसी,सत्यदेव शर्मा, मनजीत जोगी, राहुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Post Now India Post Now India