Breaking News
Home / Uncategorized / विज्ञान के महत्व व सामाजिक मुद्दों के प्रति आमजन को जागरुक करना है मुख्य लक्ष्य: धर्मवीर

विज्ञान के महत्व व सामाजिक मुद्दों के प्रति आमजन को जागरुक करना है मुख्य लक्ष्य: धर्मवीर

कुरुक्षेत्र 16 जनवरी सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग दिल्ली के सौजन्य से कुरुक्षेत्र जिले के विभिन्न गांवों में सामजिक जागरुकता कार्यक्रम प्रयास के अंतर्गत एक पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस प्रयास कार्यक्रम के अंतर्गत 31 दिसम्बर से लेकर 15 जनवरी तक विभिन्न गांवों में सांय के समय करीब 3 घंटे तक एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को सामाजिक कूरीतियों, जल सरंक्षण, स्वच्छता, सूर्यग्रहण, अंतरिक्ष की सैर आदि विषय पर जागरुक करने का प्रयास किया गया।
बुधवार को गांव कनीपला में कार्यक्रम के समापन के अवसर पर जानकारी देते हुए कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं सेवा निवृत मुख्य सचिव आईएएस धर्मवीर सिंह ने कहा कि आज विज्ञान ने बहुत तरक्की कर ली है और आज जरुरत की हर चीज आनलाईन व ऑफलाईन घर के दरवाजे पर ही उपलब्ध हो जाती है। इसलिए विज्ञान की उपलब्धियों की जानकारी बच्चों तक पहुंचाना अति आवश्यक है ताकि वे भविष्य में विज्ञान के क्षेत्र में अपना विकास कर इस क्षेत्र में अपना योगदान दे सके। इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य आमजन को विज्ञान के महत्व तथा विभिन्न सामाजिक मुद्दों के प्रति आमजन को जागरुक करना है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत 15 गांवों जिनमें अजराना कलां, अमीन, बलाही, बारना, बिहोली, भवानी खेड़ा, बीड़ मथाना, देवी दास पुरा, धुराला, दुधला, मोरथला, हथीरा, ज्योतिसर, कमोदा और कनीपला आदि शामिल है, में आमजन को जागरुक किया गया।
उन्होंने बताया कि प्रयास कार्यक्रम के तहत विज्ञान का जंतर-मंतर वाहन पर प्रोजैक्टर के माध्यम से लोगों को विभिन्न प्रकार की मोटिवेशन लघु फिल्मों को दिखाया गया। इन लघु फिल्मों के माध्यम से आमजन को विभिन्न प्रकार के मुद्दों पर जागरुक करने का काम किया गया। सोसाईटी की सचिव प्रोफेसर किया धर्मवीर ने कहा कि इन कार्यक्रमों में प्रतिदिन अंत में एक प्रश्नौतरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें अधिकतर लड़कियों की भागीदारी रहती थी। इस प्रतियोगिता में विजेता को पुरस्कृत करके सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन का भी पूरा सहयोग मिला। इसके साथ-साथ प्रत्येक गांव में सरपंच, पंच व मौजिज व्यक्तियों ने भी उनका पूरा सहयोग किया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में सोसाईटी के मैनेजर इंजीनियर अनुज गोयल, कॉर्डिनेटर महिपाल शर्मा, तरुण, अमन, संजीव, विक्रम ने भी सहयोग किया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *