Breaking News
Home / Uncategorized / जनता की समस्याओं का निर्धारित समय पर करें अधिकारी समाधान: डा. अमर सिंह

जनता की समस्याओं का निर्धारित समय पर करें अधिकारी समाधान: डा. अमर सिंह

शाहाबाद मारकंडा, 16 जनवरी बुधवार को सेवा का अधिकार हरियाणा के आयुक्त डा. अमर सिंह ने उपमंडल शाहाबाद के एसडीएम कार्यालय, तहसील, नगरपालिका, खाद्य आपूर्ति विभाग, मार्किट कमेटी, बिजली विभाग व शाहाबाद थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कार्यालयों में लगे सूचना पट्ट का बारीकी से अवलोकन किया जिनमें पाई गई खामियों के बारे में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने कार्यालय के प्रांगण में सूचना पट्ट पर कार्य का नाम, निर्धारित समयावधि के अनुसार जनता का कार्य करने वाला प्रथम अधिकारी व द्वितीय अधिकारी, समस्या का समाधान किस विभाग द्वारा किया जाएगा तथा बोर्ड के ऊपर सेवा का अधिकार कार्यालय एससीओ 38-39 द्वितीय व तृतीय फ्लोर, सैक्टर 17 ए चंडीगढ़ स्पष्ट रूप से सूचना पट्ट के सबसे ऊपर सेवा का अधिकार एक्ट 2014 विस्तार से लिखकर लगाएं।
उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के अनुसार सभी अधिकारी अपने कार्यालय में फोम-ए नियम के तहत एक रजिस्टर लगाएं जिसमें जनता की समस्याओं का हल हेतू स्पष्ट विस्तार से विवरण, क्रम व नोटिफिकेशन संख्या, कार्य का नाम, समस्या हल करने वाले अधिकारी का नाम, समयावधि के साथ साथ विभाग द्वारा की गई कार्यवाही के तहत कार्य का उचित विवरण, कार्य संपूर्ण होना या प्रार्थना पत्र रिजैक्ट होने का कारण स्पष्ट रूप से लिखकर रजिस्टर को अपडेट रखें। उन्होंने बताया कि आज चैकिंग के दौरान सभी कार्यालयों के सूचना पट्ट व फोम-ए के रजिस्टर में खामियां पाई गई जिनको दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए तथा यह सभी कार्य पूर्ण करके सेवा का अधिकार कार्यालय चंडीगढ में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होने कहा कि अगर किसी कार्य को पूर्ण करने में अधिक समय लग रहा है या अन्य कोई समस्या आ रही है तो अपने मुख्यालय को पत्र लिखें। उन्होने कहा कि इस कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर डीएसपी जगदीश राय, थाना प्रभारी दीदार सिंह, तहसीलदार दिनेश सिंह ढिल्लों, अधीक्षक दीपिका वाही, सचिव नगरपालिका अंकुश पराशर, खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक नरेश कुमार, डीएमईओ राजीव चौधरी, बिजली विभाग के एसडीओ गौरव लोचव, कार्यालय कानूनगो प्रवीन कुमार, सचिव मार्किट कमेटी बलवान सिंह, भारत, बलदीप सोढी, सुनील कुमार, बख्शीश सिंह, निरीक्षक नरेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *