Breaking News
Home / Uncategorized / अनेक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभा रही है शिरोमणि कमेटी, सिख मिशन हरियाणा में बांटे आर्थिक सहायता के चैक

अनेक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभा रही है शिरोमणि कमेटी, सिख मिशन हरियाणा में बांटे आर्थिक सहायता के चैक

कुरुक्षेत्र, 20 जनवरी: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर का गठन गुरुद्वारा साहिबान की सेवा संभाल करने के लिए किया गया था। मगर समय परितर्वन के साथ ही संस्था ने अपना दायरा बढ़ाते हुए अनेक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभानी शुरु कर दी। अब संस्था द्वारा शिक्षास्वास्थ्य एवं समाजसेवा में भी उल्लेखनीय योगदान दिया जा रहा है। धर्म प्रचार कमेटी के हरियाणा से मैंबर जत्थेदार तजिंदरपाल सिह ढिल्लो ने कहा कि वे सिख मिशन हरियाणा में आर्थिक सहायता के चैक भेंट बाँट रहे थे । जत्थेदार तजिंदरपाल सिंह ढिल्लो ने कहा कि समाज के प्रति बनते अपने उत्तरदायित्व को निभाते हुए एसजीपीसी द्वारा समय-समय पर जरुरतमंदों को सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। प्राकृतिक आपदा आने पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा अपना प्रतिनिधिमंडल भेज कर पीडि़तों को हर संभव सहायता करती  है। वही  स्वास्थ्य सेवाओं में भी एसजीपीसी एक अहम भूमिका निभा रही है। इसी श्रृंखला में एसजीपीसी द्वारा कुरुक्षेत्र जिला के शाहाबाद मारकंडा में मीरी-पीरी इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च चैरिटेबल ट्रस्ट चलाया गया है। इस अस्पताल में रियाअती दाम पर मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही है। इस दौरान उन्होंने भाई लखी शाह जी बंजारा सेवा सोसायटी को 50 हजार रुपये और बीबी सुदेश रानी निवासी कुरुक्षेत्र को 20 हजार रुपये का आर्थिक सहायता का चैक भेंट किया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *