कुरुक्षेत्र 22 जनवरी ()कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि कुरुक्षेत्र के ब्रहमसरोवर को देश के 30 स्वच्छ आईकॉन स्थानों में शामिल किया गया है। इस ब्रहमसरोवर को देश का स्वच्छ आईकॉन बनाने के लिए इंडियन ऑयल के साथ समझौता किया गया है। इस कम्पनी के साथ मिलकर प्रशासन ब्रहमसरोवर को स्वच्छ बनाने का काम करेंगा। अहम पहलु यह है कि इंडियन ऑयल द्वारा शीघ्र ही इस काम को शुरु किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से कुरुक्षेत्र के ब्रहमसरोवर को देश के 30 स्वच्छ आईकॉन स्थानों में शामिल किया गया है। यह कुरुक्षेत्र ही नहीं हरियाणा के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस विषय को लेकर मुम्बई में 15 व 16जनवरी को एक बैठक भी हुई। इस बैठक में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संयम गर्ग सहित दो अन्य अधिकारी अमन व कर्ण सिंह भी शामिल हुए। इस बैठक में ब्रहमसरोवर को स्वच्छ आईकॉन की दृष्टिï से तैयार करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि ब्रहमसरोवर को स्वच्छ बनाने के लिए सरकार की तरफ से इंडियन आयॅल के साथ एक समझौता किया गया है। इस समझौते के अनुसार जहां ब्रहमसरोवर को खुबसुरत बनाया जाएगा वहीं स्वच्छता की दृष्टिï से भी अनेकों कार्य किए जाएंगे। ब्रहमसरोवर को पूर्णत: स्वच्छ बनाने के लिए एक योजना तैयार की जाएगी। इस योजना के अनुसार सीएसआर (कापरेटिव सोशल रिस्पांसबिल्टी फंड) में से पैसा खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंडियन ऑयल की तरफ से सारा कार्य किया जाएगा। इस कम्पनी की तरफ से ब्रहमसरोवर पर पीने के पानी के लिए एटीएम मशीने, बोतल क्रशर, स्वच्छता से सम्बन्धित आधुनिकतम मशीने भी लगाई जाएंगी।
मानद सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से ब्रहमसरोवर को एक बड़े प्रोजैक्ट के रुप में चयनित किया है। इससे पर्यटन और तीर्थ स्थली को विकसित करने के साथ-साथ पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र भी बनेगा। इस योजना को एक मिशन और विजन के तहत पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तिरुपति बालाजी मंदिर आंध्रप्रदेश, वैष्णो देवी व स्वर्ण मंदिर को भी 30 स्वच्छ आईकान की सूचि में शामिल किया गया है। अब इस योजना को शीघ्र अमलीजामा पहनाने का काम किया जाएगा और जैसे ही प्रस्ताव इंडियन ऑयल के पास पहुंचेगा तो इंडियन ऑयल संस्था तुरंत प्रभाव से काम शुरु कर देगी।
Post Now India Post Now India