Breaking News
Home / Uncategorized / नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर महिला कालेज में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर महिला कालेज में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

कुरुक्षेत्र 23 जनवरी राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल कुरुक्षेत्र में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर इतिहास और अंग्रेजी विभाग में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए इतिहास विभाग की अध्यक्षा वीर इन्द्र कौर ने बताया कि इतिहास परिषद के तहत महाविद्यालय में नेता जी सुभाष चंद्र बोस द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लोगों को जागरुक करने के लिए दिए गए विचारों पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में दिव्या सैनी ने प्रथम, मोनिका ने द्वितीय, वंदना व काजल सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी विभाग की अध्यक्षा मंजीत कौर ने बताया कि निबंल लेखन प्रतियोगिता में 25 छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में शिविका मलिक प्रथम, इशिता सिंह द्वितीय व प्रिया तृतीय स्थान पर रही।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *