करनाल 25 जनवरी, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के दौरान जिले में चलाया जा रहा है विशेष प्रचार अभियान। इस अभियान के तहत प्रसिद्ध नाटक मंडली कुलबीर राणा एंड पार्टी ने घरौंडा खंड के गांव बरसत में नाटक आयोजित करके बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत 42 गांवों में नाटक मंडली के माध्यम से विशेष प्रचार अभियान चलाया गया है। यह अभियान 16 जनवरी से शुरू हुआ था और 2 फरवरी तक चलेगा। इस अभियान में प्रसिद्ध कलाकार कुलबीर राणा व सुमेर शर्मा की नाटक मंडली आंगनबाडिय़ों के माध्यम से गांव-गांव प्रचार-प्रसार कर रही है और लोगों को बेटी के महत्व के बारे में जानकारी दे रही हैं। महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी राजबाला के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम चलाए गए हैं।
शुक्रवार को घरौंडा खंड के गांव बरसत में प्रसिद्ध कलाकार कुलबीर राणा की नाटक मंडली ने आंगनबाड़ी में कार्यक्रम में बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति दी जिसमें दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया। कुलबीर राणा ने अपनी प्रस्तुति में कहा कि बेटी को बोझ समझने वालों को कभी नवरात्रों में पूजा नहीं करनी चाहिए यदि बेटी का सम्मान करेंगे तो उस परिवार का समाज में सम्मान होगा, बेटी के बिना समाज का उद्धार नहीं, लंबी सोच व स्वाभिमान का नाम है बेटी, बेटी घर की शोभा व सिंगार है। उन्होंने इन सभी विषयों को नाटक के माध्यम से जनता के सामने रखा। वहीं दूसरी ओर सुमेर शर्मा एंड पार्टी ने इंद्री के वार्ड नं. 8 में अपनी सुंदर प्रस्तुति दी। उपस्थित लोगों को बेटी के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा व नरेश सहित स्कूल के अध्यापक व ग्रामीण उपस्थित रहे।
बॉक्स: इन गांवों में होंगे कार्यक्रम आयोजित
गोगड़ीपुर, ब्याना, जुंडला, काछवा, बडौता, बदरपुर, कलहेड़ी, बालू, स्टोंडी, गढ़ीबीरबल, बुढऩपुर, बहलोलपुर, गगसीना, कलसौरा, दादूपुर, अलावला, मुनक, बड़ा गांव, बैरसाल, बजीदपुर, पाढा, बल्ला, भादसों, बांसा, शाहपुर, अराईपुरा, चौगांवा, कोहंड, खुखनी, बरसत, इंद्री, लालुपुरा, तरावड़ी शहर, चौरा, जाम्बा, कालरम, निगदू, मोहदीपुर, बुड़शाम, अमृतपुर कलां, रामपुरा, सीतामाई गांव शामिल हैं।
Post Now India Post Now India