Breaking News
Home / Uncategorized / स्थानीय नई अनाज मंडी में मनाया गया 70वां गणतंत्र दिवस समारोह – हरियाणा विधानसभा के कंवर पाल ने फहराया तिरंगा और ली परेड की सलामी, शहीदों को युद्ध स्मारक पर जाकर दी श्रद्धांजलि

स्थानीय नई अनाज मंडी में मनाया गया 70वां गणतंत्र दिवस समारोह – हरियाणा विधानसभा के कंवर पाल ने फहराया तिरंगा और ली परेड की सलामी, शहीदों को युद्ध स्मारक पर जाकर दी श्रद्धांजलि

करनाल 26 जनवरी, स्थानीय नई अनाज मंडी में 70वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवर पाल ने ध्वजारोहण किया तथा परेड की सलामी ली। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने युद्ध स्मारक जाकर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जिलावासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार ने देश के इतिहास में पहली बार अभूतपूर्व स्वास्थ्य सेवा आयुष्मान भारत योजना शुरू की है। इससे प्रदेश के 15 लाख 50 हजार परिवारों के 75 लाख लोगों को फायदा मिलेगा। इस योजना में शामिल कोई भी व्यक्ति हरियाणा सरकार व केन्द्र सरकार के पैनल में पंजीकृत किसी भी उत्कृष्ट अस्पताल में फ्री ईलाज करवा सकता है। इसके तहत मरीजों को 5 लाख रुपये तक की वार्षिक नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा दी जाती है।
उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना के तहत राज्य के 5 लाख 98 हजार किसानों को 1141 करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर बांटे गए हैं इसके अलावा धान, ज्वार, बाजरा, दलहन सहित 14 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को लागत मूल्य से डेढ़ गुणा से अधिक की वृद्धि की है। इससे हरियाणा के करीब 16 लाख से अधिक किसानों को प्रतिवर्ष 1500 करोड़ रुपये का लाभ होगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा सरकार 31 दिसम्बर, 2005 के बाद सरकारी नौकरी में आए कर्मचारियों का एनपीएस स्कीम में सरकारी अंशदान 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत कर दिया है इससे राज्य के लाखों कर्मचारी लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश को भ्रष्टाचार के दलदल से निकालने के लिए हमने प्रदेश की 285 सेवाओं को ऑनलाईन किया है। इतना ही नहीं आम जनता को अनेक टैक्सों के चक्रव्यूह से निकालने के लिए केवल एक जीएसटी टैक्स प्रणाली लागू की है इससे देश में एक राष्ट्र, एक बाजार, एक टैक्स व्यवस्था लागू होने से मंहगाई दर में कमी आई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त रखने एवं महिलाओं के प्रति अपराधों को कम करने के लिए ब्लॉक स्तर पर महिला पुलिस थाने, ऑनलाईन एफआईआर की सुविधा, दुर्गा रैपिड एक्शन फोर्स सुविधा, दर्गा शक्ति वाहिनी तथा दुर्गा शक्ति एप्प की सुविधा की है इतना ही नहीं देश में सबसे पहले हरियाणा सरकार ने 12 वर्ष से कम आयु की लड़कियों के साथ यौन अपराध करने वाले दोषियों को मृत्यु दंड देने का प्रावधान किया है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं में भी हरियाणा ने अनुकरणीय कार्य किया है। आज हरियाणा में लिंगानुपात बढक़र 914 तक पहुंच गया है जबकि करनाल का लिंगानुपात 934 है। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर वर्ष 2017 में यमुनानगर को बालिका शिक्षा क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने पर अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इस वर्ष भी  हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर 4 पुरस्कारों से सम्मानित किया गया जिनमें करनाल, झज्जर व कुरूक्षेत्र जिले शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने एसिड अटैक से पीडि़त महिलाओं एवं लड़कियों को स्वाभिमान के साथ जीवनयापन में मदद प्रदान करने के लिए प्रतिमास 5 हजार से 9 हजार मासिक पेंशन देने की शुरूआत की है। शिक्षा के क्षेत्र में हरियाणा सरकार ने राज्य 44 नए महाविद्यालय खोले हैं तथा लड़कियों को 150 कि.मी. फ्री बस सेवा सुविधा प्रदान की है, इतना ही नहीं हरियाणा सरकार द्वारा मैरिट आधार पर 55 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। सक्षम युवा योजना के तहत 53611 युवाओं को काम दिया है जिस पर सरकार ने 336 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसी प्रकार रोजगार मेले के माध्यम से 26 हजार 537 युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा सरकार ने चौ. छोटू राम जी के नाम पर दीनबंधू हरियाणा ग्राम उदय योजना शुरू की है इसके अंतर्गत 3 से 10 हजार आबादी वाले प्रदेश के 1700 गांवों के विकास पर 5 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। राज्य के 1120 गांवों को स्टार गांव का दर्जा देकर सम्मानित किया गया इतना ही नहीं प्रदेश में ई-कनैक्टिविटी सुविधा से युक्त 1785 ग्राम सचिवालय भी स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों व हिंदी सत्याग्राहियों को 10 हजार रुपये पेंशन प्रतिमाह देनी शुरू की है तथा शहीदों के परिवारों को आर्थिक सहायता 20 लाख रुपये बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दी है अब तक विभिन्न युद्धों के 257 शहीदों के आश्रितों को विभिन्न विभागों में नौकरी दी गई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 5 लाख 74 हजार श्रमिकों के उत्थान के लिए करीब 4 करोड़ 60 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। सरकार द्वारा अपने कार्यक्रम में प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का लक्ष्य प्राप्त करते हुए झज्जर में राजकीय कैंसर संस्थान एवं दो नए मेडिकल कॉलेज शुरू कर दिए हैं, 7 सरकारी डेंटल व नर्सिंग कॉलेज, 3 आयुष कॉलेज खोलने की प्रक्रिया चल रही है। हरियाणा सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 437 योगशालाएं व व्यायामशालाएं बनाई जा चुकी हैं व 161 पर काम चल रहा है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 8363 खिलाडिय़ों करीब 243 करोड़ रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में दी है इतना ही नहीं राज्य में अनेक खिलाडिय़ों की योग्यता अनुसार ग्रुप ए, बी व सी की नौकरी दी जा चुकी है तथा शेष पर काम चल रहा है। म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत समय पर बिल भरने वाले 6 जिलों के 2851 गांवों को 24 घंटे बिजली देने की व्यवस्था की है। प्रदेश में मनोहर ज्योति नामक नई योजना के तहत वर्ष 2022 तक 4 हजार मेगावाट सौर ऊर्जा पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस मौके पर मेयर रेणू बाला गुप्ता, एडीजीपी नवदीप विर्क, उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया, पुलिस अधीक्षक एसएस भौरिया, अतिरिक्त उपायुक्त निशांत यादव, आईएएस साहिल गुप्ता, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, भाजपा के जिला महामंत्री योगेन्द्र राणा, मार्किट कमेटी करनाल के चेयरमैन जयपाल शर्मा, कुंजपुरा के चेयरमैन ईलम सिंह, भाजपा नेता अशोक भंडारी, जिला शिक्षा अधिकारी ईश्वर मान, प्रिंसिपल दयाल सिंह पब्लिक स्कूल नीना राय सहित भारी संख्या में गणमान्य व्यक्ति व शिक्षक उपस्थित थे।
बॉक्स : विधानसभा अध्यक्ष ने की प्रतिभागी छात्रों के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न स्कूलों के सैंकड़ों बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिया इनके लिए विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल ने मिठाई के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *