Breaking News
Home / Uncategorized / प्रदेश में मनोहर ज्योति योजना के तहत वर्ष 2022 तक 4 हजार मेगावॉट सौर उर्जा पैदा करने का लक्ष्य: पंवार

प्रदेश में मनोहर ज्योति योजना के तहत वर्ष 2022 तक 4 हजार मेगावॉट सौर उर्जा पैदा करने का लक्ष्य: पंवार

कुरुक्षेत्र 26 जनवरी – हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर प्रदेश वासियों को संदेश देते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश में मनोहर ज्योति नई योजना के तहत वर्ष 2022 तक 4 हजार मेगावॉट सौर उर्जा पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत प्रदेश के 6 जिलों में 2851 गांवों को 24 घंटे बिजली देने की व्यवस्था प्रदेश सरकार द्वारा की जा चुकी है। इतना ही नहीं केन्द्र सरकार ने संविधान में संसोधन करके देश के इतिहास में पहली बार सवर्णों को आर्थिक आधार पर 10 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है, जो एक फरवरी से पूरे देश में लागू होगा। इससे आरक्षण का पहले से लाभ ले रहे वर्गो पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इससे अब सवर्णों को नौकरियों एवं शिक्षण संस्थानों के एडमिशन में आरक्षण का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने जहां एससी-एसटी अधिनियम को मजबूत किया है, वहीं ओबीसी के लिए अलग से ओबीसी आयोग का गठन किया है।
परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार शनिवार को जिला प्रशासन द्वारा द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित जिलास्तरीय भव्य गणतंत्र दिवस समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, जिला परिषद के अध्यक्ष गुरदयाल सुनहेड़ी ने लघु सचिवालय के परिसर में शहीदी स्मारक पर पुष्पचक्र भेंटकर शहीदों को नमन किया और श्रृद्धाजंलि अर्पित की। इसके उपरांत परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मुख्य कार्यक्रम स्थल द्रोणाचार्य स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इसी दौरान प्रशासन की तरफ से हवा में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए। परिवहन मंत्री ने प्रदेश वासियों को 70वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस के इस पावन पर्व पर भारत ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नागरिक होने का गौरव प्राप्त किया। आज से 69 वर्ष पहले 26 जनवरी 1950 को भारत ने दुनिया का सबसे बड़ा और विशेष सविंधान अपनाया। इस सविंधान में बराबरी, न्याय और उच्च आदर्शो वाला गणराज्य कायम किया जाने के साथ-साथ सभी को विचारों की आजादी और उन्नती के समान अवसर दिए गए। इसी दिन भारतीय लोगों को स्वशासन की सर्वोच्च शक्ति भी मिली।
परिवहन मंत्री ने स्वतंत्रता सैनानियों, उनके परिजनों और वीरांगनाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि देश में पहली बार भारत सरकार ने आंतकवाद मिटाने के लिए कश्मीर में आपरेशन ऑल आऊट चलाया, इसके तहत भारतीय सेना ने अभी तक कश्मीर में करीब 250 से अधिक आंतकियों का सफाया कर दिया है। इतना ही नही, बांग्लादेश, पाकिस्तान एवं अन्य देशों की सरहदों को सील कर दिया है, जिसके फलस्वरूप आज देश में आतंकी घुसने की हिम्मत नही जुटा पाते हैं। इससे देश पर प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के सपनों को साकार किया जा सकेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार 5 पी फार्मुले पर काम कर रही हैं, जिसमें जनता, समृद्धि, शांति, आपसी भागीदारी तथा प्राणीमात्र पर आधारित विकास निहित हैं। उन्होंने कहा कि आजाद भारत के कालखंड में आपने अनेक प्रधानमंत्रियों को देखा है, परंतु देश के इतिहास में पहली बार लोकप्रिय एवं ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चमत्कारी नेतृत्व में आज दुनिया लोहा मान रही है। उनकी वैश्विक सोच से भारत को एक मजबूत राष्टï्र के रुप में पहचान बनाने में सफलता मिली है।
परिवहन मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता को ‘कुपोषण मुक्त, काया तंदरूस्त, संस्कार युक्त’ बनाने के लिए एक विशेष कार्य योजना पर काम कर रही है। इसके तहत वर्ष 2025 तक बच्चों को पूर्णत: कुपोषण मुक्त कर दिया जाएगा। इसके लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली द्वारा हरियाणा सरकार फरवरी माह से अम्बाला व करनाल जिलों में फोर्टिफाईड आटा उपलब्ध करवाने जा रही है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हरियाणा को 4 राष्टï्रीय पुरस्कारों के लिए चयनित किया गया है जिनमें राज्य को सर्वांगिण सहायता, मार्गदर्शन, मॉनिटरिंग श्रेणी के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र को पीसीपीएनडीटी एक्ट के अंतर्गत कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध पर अंकुश लगाने के लिए राष्टï्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। लिंगानुपात में सुधार के फलस्वरुप पहचान देने हेतू भारत सरकार द्वारा हरियाणा सरकार को वर्ष 2016 में नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि इतने विकास कार्यो के उपरांत केन्द्र व राज्य सरकार पर कोई भी भ्रष्टïाचार का दाग नहीं लगा है। राज्य सरकार ने हरियाणा के लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए भरसक प्रयास किया है और भविष्य में भी करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य में लम्बित 44 हजार टयूबवैल के कनैक्शन जारी किए है, इनमें से 29 हजार टयूबैल के बिजली कनैक्शन और 15 हजार टयूबवैलों को सौर उर्जा से जोड़ा गया है। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन एआईपीआरओ बलराम शर्मा ने किया।
इस मौके पर नवीन एवं नवीनीकरण अक्षय उर्जा विभाग की महानिदेशक रेणू फुलिया, उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह, एडीसी अनिश यादव, नगराधीश संयम गर्ग, डीएसपी गुरमेल सिंह, डीएसपी तान्या, डीएसपी गुरमेल सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, ब्लाक समिति के चेयरमैन देवी दयाल शर्मा, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामपाल पाली, समाज सेवी रमेश सुधा, समाज सेवी प्रदीप झाम्ब, भाजपा के जिला महामंत्री सुशील राणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
बाक्स
डीएसपी रमेश गुलिया ने की परेड की कमांड
जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में परेड की कमांड डीएसपी रमेश गुलिया ने सम्भाली। इस परेड में पहली टुकड़ी जिला महिला पुलिस की थी, इस टुकड़ी की कमान एएसआई तारो देवी कर रही थी। दूसरी टुकड़ी जिला पुलिस के जवानों की कमांड एएसआई गुरदेव सिंह, तीसरी टुकड़ी होमगार्ड की कमांड एसआई एसआई अमरजीत, चौथी टुकड़ी एनसीसी सीनियर डिवीजन गुरुकुल के लडक़ो की कमान अंडर आफिसर अंकित, पांचवी टुकड़ी एनसीसी जूनियर डिवीजन गुरुकुल के लडक़ो की कमान सार्जंेट यश, छटी टुकड़ी गीता निकेतन आवासीय विद्यालय की जूनियर डिवीजन एनसीसी लडक़ों की कमान सार्जेंट शिवांश चौहान, सातवीं टुकड़ी अग्रसैन पब्लिक स्कूल की एनसीसी जूनियर विंग लड़कियों की कमान सार्जेंट कशिश, आठवीं टुकड़ी अग्रसैन पब्लिक स्कूल के प्रजातंत्र के प्रहरी लडक़ों की कमान अपूर्व, नौवीं टुकड़ी राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय की स्काउट एंड गाईड की लड़कियों की गाईड कैप्टन अंजली, दसवीं टुकड़ी डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल परेड से सम्बन्धित लडक़ों की कमान जयदीप कटारिया, 11वीं टुकड़ी डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों का बैंड की कमान कृतिका ने सम्भाली। इस परेड में पहला स्थान हरियाणा महिला पुलिस की टूकड़ी को मिला, दूसरा स्थान एनसीसी सीनियर विंग गुरुकुल कुरुक्षेत्र और तीसरा स्थान हरियाणा पुलिस के जवानों को मिला। इसके अलावा सभी टुकडिय़ों को मुख्यातिथि ने प्रशंसा पत्र दिए
बाक्स
परिवहन मंत्री ने किन-किन को किया सम्मानित
परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सीटीएम संयम गर्ग, अनुभाग अधिकारी विकास कोहली, वन रक्षक कांशी राम, अध्यापक नीरज बेदी, मुख्याध्यापक अनिल कुमार, एलएनजेपी के चिकित्सक डा. शैलेन्द्र शर्मा शैली, ओषाधारक डा. रोहताश, सेवक सुनील कुमार, कम्पयूटर आप्रेटर नवीन शर्मा, अनिता, अरुण, पशु चिकित्सक डा. कृष्ण लाल दहिया, पीटीआई सचिन चौधरी, अध्यापक राकेश सपड़ा, वार्डर सुलेश कुमार, लेखा अधिकारी राजेश गौड, जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवांशु मिश्रा, प्रकाश चंद, पटवारी सतबीर सिंह, टीआई विजय कुमार, ड्राईवर मुनीष बेदी, बीआरसी दिनेश कुमार, दिप्ती, ग्राम सचिव रविन्द्र कुमार, लिपिक मुकेश कुमार, सहायक रविन्द्र, निरीक्षक केबल सिंह, निरीक्षक मलकीत सिंह, निरीक्षक अजय कुमार, निरीक्षक प्रतीक कुमार, उपनिरीक्षक जगदेव सिंह, उपनिरीक्षक रमनदीप कौर, सहायक उपनिरीक्षक सुमन देवी, मुख्य सिपाही रविन्द्र, गांधी प्रसाद, सुभाष, राजेश, वाटर कैरियर जोगी राम, कुक चंद्र प्रकाश, राहगिरी कार्यक्रम के लिए नरेश कुमार सागवान, जेसीआई के प्रधान राकेश मितल, वैटरन एयर बाईयर एसोसिऐशन, शशिबाला, समाज सेवी राजेश शर्मा, शुभकरणम चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष रजवंत कौर, डा. आशीष अनेजा, गणेश खोसला, डा. हरबंश कौर, सुरभी, संतलाल बठला, कुसुम सिंगला, यशपाल मलिक, देवेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र कुमार, दिनेश कुमार, जसमेर सिंह, नेहा रानी, फोरेस्टर रामपाल, गऊसेवक गुरविन्द्र सिंह बारना, समाज सेवी मधु मल्होत्रा, अशप्रीत सिंह को सराहनीय कार्य करने के लिए प्रंशसा पत्र देकर सम्मानित किया।
बाक्स
रोडवेज विभाग की झांकी रही प्रथम, सहारा कम्प्रीहेंसिव स्कूल की टीम सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रही प्रथम
गणतंत्र दिवस पर 19 विभागों द्वारा सुंदर-सुंदर झांकियां निकाली गई। इसमें रोड़वेज विभाग की झांकी को प्रथम, अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय की सौर उर्जा से सम्बन्धित झांकी को द्वितीय, नगर परिषद थानेसर द्वारा स्वच्छता पर निकाली गई झांकी तृतीय और रैड क्रास की झांकी चौथे स्थान पर रही। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहारा कम्प्रीहेंसिव स्कूल की टीम प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय थानेसर की टीम द्वितीय, श्री महावीर जैन वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय की टीम तृतीय और गीता कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय की टीम चौथे स्थान पर रही। इसके अलावा सभी टीमों को प्रंशसा पत्र दिए गए।
बाक्स
4 स्कूलों को मिला मुख्यमंत्री सौंदर्यकरण पुरस्कार
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मुख्यमंत्री सौंदर्यकरण स्कूल प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय लौहारा, राजकीय उच्च विद्यालय जलबेहड़ा, राजकीय माध्यमिक विद्यालय कलाल माजरा, राजकीय प्राथमिक पाठशाला धूलगढ़ गुलडेहरा को ट्राफी देकर सम्मानित किया है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *