कुरुक्षेत्र 30 जनवरी उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों व सिद्धांतों को सभी को अपने जीवन में धारण करना चाहिए। महात्मा गांधी द्वारा दिखाएं मार्ग पर चल कर देश व प्रदेश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।
वे बुधवार को लघु सचिवालय के प्रांगण में जिला प्रशासन द्वारा स्वर्गीय महात्मा गांधी की पूण्य तिथि पर आयोजित श्रृद्धांजलि समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, एडीसी अनिश यादव, एसडीएम अनिल यादव, डीएसपी राज सिंह, डीआरओ डा. चांदी राम चौधरी, डीडीपीओ कपिल शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो पर पुष्प अर्पित कर और दो मिनट का मौन धारण कर श्रृद्धाजंलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि 30 जनवरी 1948 को राष्ट्रपिता मोहनदास कर्मचंद गांधी की शहादत हुई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अपने विलक्षण स्वभाव और पैनी नजर के कारण किसी भी बात को मानने से पहले उसका अपने उपर परीक्षण करते थे। यही कुछ एक कारण है जिन्होंने एक साधारण से कद काठी वाले भारतीय का लौहा पूरे विश्व में मनवा दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आर्दशों को अपने जीवन में धारण करना चाहिए। देश को एकता ओर अखण्डता का पाठ पढ़ाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हमेशा सत्य ओर अहिंसा के पथ पर चल कर देश को आजाद करवाया। इस मौके पर सभी कार्यालयों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
Post Now India Post Now India