कुरुक्षेत्र 30 जनवरी हरियाणा सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सूचना जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा 21 जनवरी से विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान उपायुक्त डा. एसएस फुलिया के मार्गदर्शन में तथा सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक समीर पाल सरो के निर्देशानुसार जोरो शोरों से चल रहा है। इस अभियान के अंतर्गत थानेसर भजन पार्टी के कलाकारों ने मंगलवार को देर सायं गांव अजरानी में कार्यक्रम की प्रस्तुती दी, इस कार्यक्रम में भजन पार्टी ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व उपलब्धियों के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से बताया। यह जानकारी जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी सुरेश कंवर ने दी है।
उन्होंने बताया कि जिले में मंगलवार को थानेसर के गांव सलपानी खुर्द व डेरा सलपानी, पिहोवा के गांव गढ़ी लांगरी व दिवाना, बाबैन के गांव बुहावी व लखमड़ी, लाडवा के गांव नया रत्न डेरा व रत्न डेरा, शाहबाद के गांव रावल खेड़ी व हरिपुर तथा पिहोवा के वार्ड 13 व 14 में कार्यक्रम की प्रस्तुती दी। उन्होंने बताया कि विशेष प्रचार अभियान 22 फरवरी तक चलेगा, एक दिन में सम्बन्धित पार्टियां दो कार्यक्रम दे रही है। अब तक पार्टिंया 90 गांवों में प्रचार कर चुकी है। विशेष प्रचार अभियान के माध्यम से जहां लोग सरकार की नीतियों से अवगत होंगे वहीं लोगों को स्वच्छता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ नशा मुक्ति के प्रति जागरुक किया जाएगा। अभियान में सरकार की उपलब्धियों एवं विकासात्मक नीतियों पर तैयार लघु फिल्में भी ग्रामीणों को दिखाई जा रही है। अजरानी में विभाग के कलाकार दिलावर शर्मा, राजकुमार व राजकुमार शर्मा ने गीतों के माध्यम से सरकार की नीतियों का प्रचार किया। इस अवसर पर सरपंच पूनम सैनी, पंच अंग्रेज सिंह, पंच गीता रानी, पंच बलविन्द्र, पंच सुखविन्द्र, पंच पूजा रानी, पंच हुस्न लाल, पंच राजेन्द्र, पंच गुरमीत सैनी, नम्बरदार मनोहर, मेघराज, गुरबख्श लाल सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India